अगर आपने किरायदार रखे हैं तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी। जी हां, अब अगर आपने किरायदार का सत्यापन नहीं कराया तो आपको भारी हरजाना भरना पड़ सकता है। लेकिन ये कैसे कराएं आगे जानिए... किरायदार के सत्यापन के लिए पुलिस ने अब मकानमालिकों को ऑनलाइन सुविधा दी है। इसके लिए आप अपने मोबाइल से भी सत्यापन कर सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह एक एप के जरिए किया जा सकता है। इसमें आप किरायदार, नौकर और मालिक का सत्यापन करा सकते हैं। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आप प्ले स्टोर पर जाकर उत्तराखंड पुलिस लिखें। ऑपशन आ जाएगा। एप डाउनलोड होने के बाद किरायदार सत्यापन के कॉलम में जाएं और संबन्धित व्यक्ति की डीटेल डाल दें। इससे आपका काम आसान हो जाएगा।