फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ली है तो हो जाएं सावधान, लाभ पाने के लिए अब करना होगा ऐसा

Wed, 08 Nov 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
मोदी - फोटो : self
अगर आपने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना या प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत पंजीकरण कराया है तो लाभ पाने के लिए आपको ऐसा करना होगा।
विज्ञापन

2 of 6
money - फोटो : money
अब योजना के तहत पंजीकरण के रिन्यूअल का समय आ गया है। इसके लिए बैंकों की ओर से सूचना भी ग्राहकों को भेजी जा रही है। इसके तहत 12 रुपये और 330 रुपये के दोनों बीमा का रिन्यूअल होगा।
विज्ञापन

3 of 6
money
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत की थी। इन दोनों योजनाओं का लाभ लेने वालों को अब योजना का रिन्यूअल इसी रकम से कराना होगा। इसके लिए बैंक सभी लोगों को एसएमएस अलर्ट भेज रहे हैं। बैंकों की तरफ  से अकाउंट होल्डर्स के साथ-साथ पॉलिसी होल्डर्स को मैसेज भेजा जा रहा है कि 25 मई से 31 मई तक किसी भी समय अकाउंट से 12 और 330 रुपए रुपये ऑटो डेबिट कर लिए जाएंगे। लिहाजा अपने खाते में पैसा जरूर रखें।

4 of 6
money
साथ ही बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सभी खाताधारकों को आधार अपडेट करने को भी कहा गया है। ताकि कोई भी गलत तरीके से इंश्योरेंस क्लेम न ले सके। योजना में बने रहने के लिए बीमाधारक का रिन्यूअल कराना जरूरी है। प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना में बीमा धारक को दो लाख का दुर्घटना कवर मिलेगा। जबकि दुर्घटना के दौरान विकलांगता आदि की स्थिति में एक लाख रुपये का कवर मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
हालांकि, अगर दुर्घटना के दौरान व्यक्ति की दोनों आंखों की रोशनी चली जाती है या फि र उसके हाथ और पैर बेकार हो जाते हैं तो भी दो लाख रुपए का कवर बीमाधारक को मिलेगा। कोई भी बचत खाते वाला व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है। इसके लिए केवल 12 रुपये सालाना प्रीमियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
100
इसी तरह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत सालाना 330 रुपये का प्रीमियम देना होगा। इसमें भी दो लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। 55 साल की अवधि के दौरान अगर किसी व्यक्ति की किसी कारण से मौत होती है तो उसके उत्तराधिकारी को दो लाख रुपये की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें