एसबीआई खाताधारकों के लिए खुशखबरी, बैंक ने सस्ती कर दी है ये सेवा
Wed, 08 Nov 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
एसबीआई
- फोटो : Pintrest
भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। बैंक ने अपनी ऐसी सेवा सस्ती कर दी है जो आज बेहद जरूरी और ग्राहकों के लिए सुविधाजनक है।
internet banking
बैंक ने नेट बैंकिंग पर लगने वाले इमिडिएट पेमेंट सर्विस चार्जेस पर भारी छूट दी है।
एसबीआई
- फोटो : file photo
जानकारी के मुताबिक बैंक ने आईएमपीएस सर्विस चार्जेस में 80 फीसद तक की कटौती कर दी है।
money
ये नई दरें लागू हो चुकी हैं। नेट बैंकिंग के जरिए एक हजार रुपये तक ट्रांसफर करने में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा।
two rupees coin
1000 से ऊपर 10 हजार रुपये तक के फंड ट्रांसफर करने में अब एक रुपये ही शुल्क देना होगा।
एक रुपए में बेची पूरी यूनिट
10 हजार एक से एक लाख रुपये तक के ट्रांसफर करने पर दो रुपये और एक लाख एक रुपये से दो लाख रुपये तक के ट्रांसफर में 3 रुपये शुल्क लिया जाएगा।