फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की 25वीं मैरिज एनिवर्सरी पर बेटे ने दिया अनोखा तोहफा, सेना में बना अफसर

Sun, 11 Dec 2016 07:21 PM IST
अनिल चन्दोला / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
vipin semwal - फोटो : amar ujala
शादी की 25वीं सालगिरह पर किसी माता-पिता के लिए इससे बड़ा तोहफा और क्या हो सकता है कि उनका बेटा फौज में अफसर बनकर मातृभूमि की रक्षा का संकल्प ले।
 
विज्ञापन

2 of 7
vipin semwal
यही खुशी मिली है रुद्रप्रयाग, जखोली ब्लॉक के जगतराम सेमवाल और माधुरी सेमवाल को उनकी सिल्वर जुबली पर, जब बेटे ने जीवन में उन्हें सबसे यादगार तोहफा देकर उनकी शादी की सालगिरह के जश्न को कई गुना बढ़ा दिया।

 
विज्ञापन

3 of 7
vipin semwal
शनिवार को फौज में अफसर बनकर विपिन सेमवाल ने मां-पिता के सपने को साकार किया। 

 

4 of 7
vipin semwal
पट्टी बांगर के 12 गांवों में पहले सैन्य अफसर बने विपिन सेमवाल को इस वर्ष मिस्टर आईएमए के खिताब से भी नवाजा जा चुका है।

 
विज्ञापन

5 of 7
passing out parade ima dehradun - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
परिवार में दो ताऊ फौज में थे, तो विपिन का मन भी सेना में अफसर बनने को मचलता।

 
विज्ञापन

6 of 7
passing out parade ima dehradun - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
ऑल सेंट्स कान्वेंट्स स्कूल नई टिहरी से स्कूलिंग के बाद उन्होंने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। 2015 में सीडीएस के जरिये वह भारतीय सेना के लिए चुने गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
passing out parade ima dehradun - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह शनिवार को बतौर अफसर सेना में शामिल हुए। पिता जगतराम सेमवाल और मां माधुरी ने कहा कि विपिन ने उन्हें जीवन का सबसे अच्छा तोहफा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें