फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA: पासआउट होने के बाद युवा अफसरों ने करवाया फोटो शूट

Mon, 15 Jun 2015 08:10 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में तमाम युवा पासआउट होकर अफसर बने हैं। तस्वीरों में देखे युवा अफसरों का फोटो शूट...
विज्ञापन

IMA: पासआउट होने के बाद युवा अफसरों ने करवाया फोटो शूट

2 of 7
सूबेदार शिव गोविंद सिंह भदौरिया का बेटा दुर्गेश भदौरिया ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सेना की राह चुनी। शनिवार (14 जून) को वह अफसर बने तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल नजर आया। दुर्गेश ने 12वीं करने के बाद एनडीए की राह चुनी। एनडीए से आईएमए पहुंचे और शनिवार को सेना में लेफ्टिनेंट बन गए।
विज्ञापन

IMA: पासआउट होने के बाद युवा अफसरों ने करवाया फोटो शूट

3 of 7
सेना में हवलदार पद से रिटायर्ड बुद्धि बहादुर थापा का पोता हिमांशु थापा भी सेना में लेफ्टिनेंट बन गया। दादा इन गौरवशाली पलों के साक्षी बने तो उनके चेहरे पर अलग ही गर्व नजर आया। गढ़ी कैंट, देहरादून निवासी थापा परिवार के लिए एक बार फिर सेना को बेटा देने का यह गौरवशाली पल था।

IMA: पासआउट होने के बाद युवा अफसरों ने करवाया फोटो शूट

4 of 7
भारतीय सैन्य अकादमी के 136 वें नियमित कोर्स के ईशान शिंघल सर्वश्रेष्ठ कैडेट के तौर पर स्वार्ड आफ आनर से सम्मानित किया गया। दिल्ली के रहने वाले ईशान का दिल सेना के लिए ही धड़कता है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पैदा हुए ईशान का ननिहाल हिमाचल प्रदेश का नाहन कस्बा है। ब्रिगेडियर पिता अनूप सिंघल की पोस्टिंग देश के कई शहरों में रही तो उन्होंने कई स्कूल बदले पर हर बदलती जगह ने उनमें देश की विविध संस्कृति के प्रति लगाव और बढ़ाया।
विज्ञापन

IMA: पासआउट होने के बाद युवा अफसरों ने करवाया फोटो शूट

5 of 7
उत्तराखंड के जनजाति क्षेत्र बाबर के राहुल शर्मा के सेना में लेफ्टिनेंट बनने से उनके परिवार का सपना साकार हो गया। बचपन आर्थिक तंगी में गुजरने के बावजूद राहुल ने अपने बूते यह मुकाम हासिल किया। पिता जगत राम शर्मा और मां रोशनी शर्मा बेटे के कंधे पर अफसर का रैंक लगने के बाद भावुक हो गए। उन्हें आस है कि बेटे की सफलता से उनके परिवार को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

IMA: पासआउट होने के बाद युवा अफसरों ने करवाया फोटो शूट

6 of 7
राहुल मिश्रा भी सेना में अधिकारी बन गए। गोंडा निवासी राहुल के पिता आईएस मिश्रा एयरफोर्स में वारंट आफिसर के पद पर तैनात हैं। पिता को बचपन से ही सेना में देखकर बेटे राहुल मिश्रा में भी सेना के प्रति आकर्षण पैदा हुआ। राहुल ने ग्रेजुएशन करने के बाद डायरेक्ट एंट्री स्कीम से आईएमए में एंट्री पाई। कठिन प्रशिक्षण के बाद वह पासआउट हुए तो पूरे परिवार में खुशी की लहर नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

IMA: पासआउट होने के बाद युवा अफसरों ने करवाया फोटो शूट

7 of 7
सेना के पूर्व सूबेदार सुरेंद्र सिंह फर्तयाल का बेटा राम सिंह फर्तयाल भी सेना में अफसर बन गया। उनका बड़ा भाई मेजर राजेंद्र सिंह भी सेना में है। राम सिंह ने केवि हल्द्वानी से शिक्षा ग्रहण करने के बाद सेना की राह चुनी। मूलरूप से रानीखेत अल्मोड़ा निवासी राम सिंह फर्तयाल ने बताया कि उनके घर में हमेशा सेना का ही माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें