भगवान शिव के धाम केदारनाथ में जमीन से धन का भंडार निकला था। जी, हां जून 2013 में आई आपदा के बाद केदारघाटी में जमीन के नीचे से भारी मात्रा में रकम बरामद हुई थी।
विज्ञापन
2 of 5
kedarnath dham 2014
- फोटो : amarujala
16-17 जून 2013 में हुई तबाही के बाद केदार घाटी के घाट क्षेत्र में लाखों रुपयों से भरा लॉकर जमीन के अंदर से मिला। इसमें 30 लाख रुपयों से भी अधिक बरामद हुए।
विज्ञापन
3 of 5
केदारनाथ आपदा
- फोटो : amar ujala
केदार घाटी के घाट क्षेत्र से दो लॉकर जमीन से निकाले गए। लॉकर में मौजूद 33 लाख 14 हजार 280 रुपये का कैश भी बरामद किया गया। जिसे एसबीआई कर्णप्रयाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया था।
4 of 5
केदारनाथ आपदा
- फोटो : amar ujala
वहीं दूसरी ओर मलबे में दबे बैंक एटीएम निकाला गया। एटीएम में 20 लाख रुपये की धनराशि मिली थी। केदारनाथ धाम में मलबे की सफाई के दौरान रेसक्यू दल को एसबीआई केदारनाथ का लॉकर मिला था।
इसके साथ उस दौरान पुलिस ने कई बाबाओं को कट्टों में पैसे भरकर ले जाते हुए भी पकड़ा था। बताया गया था कि उक्त धनराशि धाम में आए भक्तों और व्यापारियों के थे।