‘काबिल’ के लिए ऋतिक रोशन की हसीना की तलाश उत्तराखंड जा कर पूरी हुई। ऋतिक और संजय गुप्ता को फिल्म के लिए जिस काबिल हीरोइन की तलाश थी अब वो मिल गई है।
विज्ञापन
2 of 8
urvashi rautela
- फोटो : AmarUjala
संजय गुप्ता ने ऋतिक के कहने पर अपनी फिल्म के लिए ऊर्वशी को साइन किया है। अभिनेत्री ऊर्वशी रौतेला के पर्सनल सेक्रेटरी कपिल ने अमर उजाला को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऊर्वशी 'काबिल' में ऋतिक के साथ 'सारा जमाना' में डांस करतीं नजर आएंगी।
विज्ञापन
3 of 8
urvashi rautela
- फोटो : AmarUjala
दरअसल ‘काबिल’ में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘याराना’ के इस गाने को री-क्रिएट किया जा रहा है। राकेश कुमार की 1981 में रिलीज हुई ‘याराना’ में ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने ही म्यूजिक दिया था।
4 of 8
urvashi rautela
- फोटो : AmarUjala
ऊर्वशी रौतेला को ऋतिक की पसंद भी बताया जा रहा है। सॉन्ग के लिए शॉर्टलिस्ट की गईं सैकड़ो सुंदरियों में से ऋतिक ने ही ऊर्वशी को सेलेक्ट किया। ऊर्वशी का जन्म 23 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के कोटद्वार में हुआ। वह 2012 में आई एम शी-मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 8
urvashi rautela in FHM
- फोटो : FHM
ऊर्वशी पहले इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर में बनाना चाहती थीं। उन्होंने आईआईटी की परीक्षा भी दी, लेकिन असफल रहीं। स्कूल के दिनों में 17 साल की उम्र से ही ऊर्वशी ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेती रही हैं। ब्यूटी विद ब्रेन की मलिका ने 2011 में मिस टूरिज्म क्वीन का भी खिताब जीता। इसके अलावा वह 2011 में मिस एशियन सुपरमॉडल का ताज भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
6 of 8
urvashi
साल 2015 में ऊर्वशी रौतेला ने मिस दिवा का खिताब अपने नाम किया और मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व किया। बताया जाता है कि शुरुआती दिनों में सुष्मिता सेन ने ही ऊर्वशी को ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया था।
विज्ञापन
7 of 8
h
बॉलीवुड में ऊर्वशी ने 2013 में सनी देओल के अपोजिट ‘सिंह साब द ग्रेट’ से डेब्यू किया। ऊर्वशी रौतेला की खूबसूरती को पर्दे पर पहचान तब मिली, जब वो हनी सिंह के वीडियो सांग ‘लव डोज’ में नजर आईं।