उत्तराखंड के पौड़ी में काल बनकर आई बारिश ने एक झटके में एक परिवार की पांच जिंदगियां छीन ली। देखिए तस्वीरें पौड़ी में बुधवार देर रात बारिश के चलते एक दोमंजिला मकान ढह गया जिससे अंदर सो रहे परिवार के पांच लोग एक साथ मलबे में जिंदा दफन हो गए। मलबे से एक महिला को जिंदा निकाल लिया गया। अस्पताल में इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मृतकों में एक पुरूष और चार बच्चे हैं। प्रशासन द्वारा मृतक परिवार को 21.10 लाख की सहायता का चेक सौंपा गया है। एक साथ पांच मौतों से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।