ढही मकान की छत, बेटी को सीने से लगाए जिंदा दफन हुई मां
Wed, 27 Jul 2016 08:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
house collapse in tehri, three dead
- फोटो : amar ujala
टिहरी में छत का मलबा गिरने से परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मां अपनी बेटी को सीने से लगाए जिंदा दफन हो गई।
house collapse in tehri, three dead
उत्तराखंड के टिहरी में मकान की दीवार ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार तड़के पांच बजे का है।
house collapse in tehri, three dead
टिहरी जिले के पाटी गांव में नेपाली मूल के रामप्रसाद अपने परिवार के साथ सो रहे थे। तभी सुबह मकान की छत ढह गई।
house collapse in tehri, three dead
कमरे में रामप्रसाद उनकी पत्नी शांति देवी (32) और बेटी सुमित्रा (03) सो रहे थे।
house collapse in tehri, three dead
मकान में मलबे में दबने से शांति देवी और उनकी बेटी सुमित्रा की मौके पर मौत हो गई।
house collapse in tehri, three dead
मलबे में दबने से रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आपातकालीन सेवा से नरेंद्र नगर के अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान राम प्रसाद की भी मौत हो गई।