फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटिगा में गढ़वाली रसोइयों की मुरीद हुई ‘टीम विराट’

Wed, 27 Jul 2016 08:18 AM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
team virat like garhwali cook food
गढ़वाल के दो युवाओं ने नार्थ साउंड (एंटिगा) में वेस्टइंडीज टीम के पसीने छुड़ा रही टीम विराट कोहली का दिल जीत लिया है। घर से दूर भारतीय क्रिकेट टीम को शुद्ध देशी भोजन परोसकर दोनों युवाओं ने पूरी टीम को अपना मुरीद बना लिया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जिस रेस्त्रां को भारतीय टीम के भोजन की जिम्मेदारी सौंपी है, यह दोनों युवा वहां मुख्य और सहायक शेफ के रूप में काम करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
team virat like garhwali cook food
वेस्टइंडीज में भारतीय टीम के लिए उनकी पसंद का खाना तैयार करने को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने स्पाइसेस ऑफ इंडिया रेस्टोरेंट से अनुबंध किया है। इसमें पौड़ी निवासी दौलत सिंह और उनके सहायक टिहरी निवासी रमेंद्र चंद्र सेमवाल भारतीय टीम के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व एंटिगा का रुख किया था, जहां आज वह दोनों स्थापित कुक के रूप में पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
team virat like garhwali cook food
भारतीय खिलाड़ियों को उनका खाना बेहद पसंद आया है। उन्होंने ना केवल भारतीय खाने की तारीफ की, बल्कि दोनों शेफ की भी जमकर सराहना की। मांसाहारियों को चिकन पहाड़ी कबाब, फिश कोलिवडा, गोन फिश करी और शाकाहारियों को कॉर्न पकौड़ा, हरा-भरा कबाब और पनीर की डिश परोसी जा रही है।

4 of 5
team virat like garhwali cook food
अपने पति किशोर के साथ स्पाइसेस ऑफ इंडिया रेस्टोरेंट चलाने वाली पूजा राजपाल ने बताया कि टीम डायटिशियन और गाइड लाइन के अनुसार ही खिलाड़ियों को भोजन परोसा जाता है। भारतीय खाने में मिक्स सलाद, पनीर के पकवान, कबाब, जूस और फलों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team virat like garhwali cook food
उन्होंने बताया कि ज्यादातर खिलाड़ियों को चिकन कबाब, मलाई कबाब, पनीर के पकवान और हरा-भरा कबाब पसंद है। 35 वर्षीय दौलत सिंह और 32 वर्षीय रमेश हर तरह का भारतीय खाना तैयार करते हैं। पहले टेस्ट के दौरान 21 से 25 जुलाई तक रेस्त्रां को पांच दिन के लिए बंद किया गया है, ताकि दोनों शेफ और उनकी टीम भारतीय खिलाड़ियों के लिए बढ़िया खाना बना सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें