फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में खाक हुआ बेटी की शादी के लिए जमा किया सामान, तस्वीरें

Sun, 06 Nov 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन
1 of 4
fire - फोटो : amar ujala
हरिद्वार जिले के प्रहलादपुर में एक ग्रामीण के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार की महिलाओं के शोर मचाने पर आस पास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने जैसे तैसे मशक्कत कर आग पर तो काबू पा लिया, मगर 50 हजार सहित बेटी की शादी के लिए खरीदा गया सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड से परिवार गहरे सदमे में है।
 
विज्ञापन

2 of 4
fire
खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव मे जाहिद के घर रविवार की दोपहर शॉट सर्किट हो गया। चिंगारी गिरने घर में आग लग गई। चंद मिनट में ही आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। घर के बाहर धूप में बैठी महिलाओं ने अंदर से धुंआ निकलता देखा तो शोर मचाते हुए अंदर की ओर दौड़ी।
 
विज्ञापन

3 of 4
fire
चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी अपने अपने घरों से निकल आए और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश में लग गए। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग बुझा ली। मगर हादसे में घर मे रखी 50 हजार की नकदी और बेटी की शादी के लिए खरीदार गया फ्रिज, टीवी, कूलर और कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया।
 
विज्ञापन

4 of 4
fire
जाहिद ने बताया कि उसकी बेटी की अगले महीने ही शादी तय है। धीरे धीरे पैसे जुटाकर वह दहेज का सामान इकट़्ठा कर रहा था। अब घर में रखी नगदी व सामान भी जल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें