फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारों की दुनिया में चमक बिखेर रही हैं देवभूमि की ये हॉट ब्यूटीज

Thu, 30 Jun 2016 09:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
hot actress, bollywood, tv serial, uttarakhand
देवभूमि की सुंदरियां ‌सितारों की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। चाहे फिर बॉलीवुड में तीनों खान के साथ काम करने वाली अनुष्का शर्मा हो या फिर मिस यूनि‌वर्स 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उर्वशी रौतेला की।इन सुंदरियों ने देश और दुनिया में उत्तराखंड को अलग पहचान दिलाई है।
विज्ञापन

सितारों की दुनिया में चमक बिखेर रही हैं देवभू‌मि की ये हॉट ब्यूटीज

2 of 8
hot actress, bollywood, tv serial, uttarakhand
अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ बॉलीवुड शुरु किया था। इसके बाद 'बैंड बाजा बारात' में अनुष्का के काम ने जमकर तारीफ बटौरी। दोनों ही फ़िल्मों ने इन्हें फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया। अनुष्का ने रब ने बना दी जोड़ी, बदमाश कंपनी, ‌बैंड बाजा बारात, पटियाला हाउस, लेडीज वर्सेज रिकी बहल, जब तक है जान, मटरु की बिजली का मन डोला, पीके, एनएच 10, बांबे वेलवेट, दिल धड़कने दो, सुल्तान में अपनी अदाकारी से अलग मुकाम बनाया है। बैंगलोर में अयोध्या में जन्मीं और पली-बढ़ी, अनुष्का 2007 को फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में पहला ब्रेक मिला और वह मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चली गईं। लेकिन उनके माता-पिता गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है और माँ आशिमा शर्मा एक गृहणी हैं।
विज्ञापन

सितारों की दुनिया में चमक बिखेर रही हैं देवभू‌मि की ये हॉट ब्यूटीज

3 of 8
hot actress, bollywood, tv serial, uttarakhand
मिस इंडिया एशिया पैसिफिक वर्ल्ड 2014 का खिताब जीतने वाली कोटद्वार की अनुकृति गुसाई की खूबसूरती का कायल हर कोई है। अनुकृति ने कई ‌खिताबों पर कब्जा जमाया है। ब्राइड ऑफ द वर्ल्ड इंडिया 2013, फेमिना मिस इंडिया दिल्ली 2013 का खिताब मिला है।

सितारों की दुनिया में चमक बिखेर रही हैं देवभू‌मि की ये हॉट ब्यूटीज

4 of 8
hot actress, bollywood, tv serial, uttarakhand
छोटी उम्र में दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली उर्वशी उत्तराखंड के कोटद्वार से हैं। इन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'सिंह साहब द ग्रेट' फिल्म से की। उर्वशी रौतेला ने 2012 में 'आई एम शी- मिस यूनिवर्स' का खिताब जीता था, लेकिन उम्र कम होने की वजह से उन्हें ये खिताब नहीं मिल पाया। इसके बाद 2015 में उर्वशी ने मिस दिवा और मिस यूनिवर्स 2015 पेजेंट का खिताब जीता था। उर्वशी ने सिंह साहब द ग्रेट, ‌मिस्टर एरावत, भाग जॉनी, सनम रे में अभिनय किया है।
विज्ञापन

सितारों की दुनिया में चमक बिखेर रही हैं देवभू‌मि की ये हॉट ब्यूटीज

5 of 8
hot actress, bollywood, tv serial, uttarakhand
उदिता गोस्वामी ने अपना बचपन काठमांडू, नेपाल में बिताया। उदिता ने पाप, जहर, अक्सर, दिल दिया है, अगर, किससे प्यार करुं, फॉक्स, हैलो इंडिया, चैज, अपार्टमेंट, रोक, मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है और डायरी ऑफ ए बटरफ्लाई में काम किया है। उदिता का जन्म गुवा‌हाटी में हुआ। इनके पिता उत्तराखंड के हैं और मां गुवाहाटी की। उदिता ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उदिता ने मोहित सूरी से शादी की है।
विज्ञापन

सितारों की दुनिया में चमक बिखेर रही हैं देवभू‌मि की ये हॉट ब्यूटीज

6 of 8
hot actress, bollywood, tv serial, uttarakhand
टीवी की दुनिया में अपनी क्यूटनेस से दिलों पर राज करने वाली नैनीताल की सुकीर्ती कांडपाल मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड कांटेस्ट 2011 में टॉप टेन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। अपनी क्यूट स्माइल और अभिनय से सुकीर्ती टीवी की दुनिया की एक जानीमानी अदाकारा हैं। जर्सी नं. 10, दिल मिल गए, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, मीठी छूरी नं एक, प्यार की एक कहानी, रब से सोना इश्क, हम ने ली है शपथ, गुमराह, कैसा ये इश्क है... अजब सा रिस्क है, बिग बॉस, दिल्‍ली वाली ठाकुर गर्ल, डर सबको लगता है, टशन ए इश्क में काम किया है।
विज्ञापन

सितारों की दुनिया में चमक बिखेर रही हैं देवभू‌मि की ये हॉट ब्यूटीज

7 of 8
hot actress, bollywood, tv serial, uttarakhand
मिस उत्तराखंड रही आशा नेगी ने अपने करियर की शुरुआत 'पवित्र रिश्ता' धारावाहिक से की। आशा का जन्म देहरादून में हुआ। उन्होंने 2009 में मिस उत्तराखंड का खिताब जीता। आशा ने सपनों से भरे नैना, बड़े अच्छे लगते हैं, पवित्र ‌रिश्ता, नच बलिए 6, एक मुट्ठी आसमां, कुमकुम भाग्य, फीयर फैक्टर, ये है आशिकी, इंडियन आइडल, कोड रेड, कुछ तो है तेरे मेरे ‌दर्मियां और ना‌दानियां में काम किया है।
विज्ञापन

सितारों की दुनिया में चमक बिखेर रही हैं देवभू‌मि की ये हॉट ब्यूटीज

8 of 8
hot actress, bollywood, tv serial, uttarakhand
देहरादून की हॉकी प्लेयर चित्रांशी रावत को ने 'चक दे इंडिया' कोमल चौटाला के रूप में देश के दिल पर राज किया। चित्रांशी रावत ने 2007 सात में 'चक दे इंडिया' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। चित्रांशी रावत को बचपन से ही हॉकी खेलना पसंद था। चित्रांशी ने फैशन, लक, तेरे नाल लव हो गया, ये दूरियां, प्रेम मायी, हो गया दिमाग का दही में अभिनय किया है।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें