landslide
घटना की सूचना मिलते ही डीएम सोनिका, एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत, एसडीएम पीआर चौहान, एसडीआरएफ, क्यूआरटी, आपदा प्रबंधन दल एवं तहसील प्रशासन की टीम कोट गांव पहुंची। प्रभावित परिवार और निकटवर्ती ग्रामीणों के लिए चार टेंट और राहत सामग्री भेजी गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार और गांव के लिए आटा, दाल, चावल, नमक, मसाले, मोमबत्ती और जरूरी सामग्री के 20 पैकेट कोट गांव भिजवा दिए गए हैं।