फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की तलाश में निकला था युवक, लेकिन बोरे में बंद मिली लाश, तस्वीरें देख सिहर जाएंगे

Sat, 03 Feb 2018 07:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 6
murder
युवक काम की तलाश में निकला, लेकिन उसकी लाश एक बोरे में मैदान में पड़ी हुई मिली। उसकी पहचान हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। तस्वीरें देख नहीं पाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
murder
यहां जीआईएंडटीआई मैदान में बोरे में मिले शव की शिनाख्त कर ली गई है। हरिद्वार जिले के मंगलौर से पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त अनीस मलिक (28) पुत्र रईश मलिक के रूप में की है। उनके मुताबिक अनीस पेंटिंग का काम करता था और काम की तलाश में श्रीनगर आया था। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अनीस की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन

3 of 6
murder
बता दें कि 29 जनवरी रात करीब साढे़ 9 बजे जीआईएंडटीआई मैदान के संपर्क मार्ग पर सफेद बोरे में एक युवक का शव बरामद हुआ था। युवक का एक तरफ का चेहरा सुअर और कुत्तों ने बुरी तरह नोंच दिया था, जिससे शक्ल साफ नहीं हो पा रही थी। मृतक के पास मोबाइल फोन या अन्य पहचान से संबंधित कोई अन्य प्रमाण भी नहीं मिलने से मृतक की शिनाख्त पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी।

4 of 6
murder
पुलिस ने चेहरे के खराब हिस्से का स्कैच तैयार कर सोशल मीडिया में डालने के साथ ही पोस्टर भी तैयार किए थे। सोशल मीडिया और पोस्टर के माध्यम से ही मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंच सकी। शुक्रवार को मृतक के परिजन मंगलौर से कोतवाली श्रीनगर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई वसीम मलिक ने कपड़ों और शरीर पर चोट के निशान के आधार पर अनीस की शिनाख्त की। वसीम ने बताया कि अनीस पेंटर का कार्य करता था। वह 28 जनवरी को घर से काम की तलाश में चला था।
विज्ञापन

5 of 6
murder
हालांकि तब उन्हें यह मालूम नहीं था कि अनीस श्रीनगर जा रहा है। वसीम ने बताया कि 28 जनवरी को अंतिम बार अनीस से फोन पर बात हुई थी। अनीस की गुमशुदगी मंगलौर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पोस्टर और सोशल मीडिया पर फोटो देखने पर मंगलौर पुलिस ने कोतवाली श्रीनगर को अनीस की गुमशुदगी दर्ज होने के बारे में बताया। इसके बाद अनीस के परिजनों भी संपर्क होने के बाद परिजनों ने अनीस की शिनाख्त की। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद अब पुलिस अनीस की कॉल डिटेल खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो इमेज
अनीस की शादी करीब आठ माह पूर्व हुई थी। पुलिस ने बताया कि शादी के कुछ माह बाद ही अनीस का तलाक हो गया था। तलाक का कारण पति-पत्नी में अनबन होना बताया जा रहा है। इस पहलू को भी हत्या की जांच से जोड़ा जा रहा है।कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को कई संदिग्धों से पूछताछ भी की है, जिनमें स्थानीय भी शामिल हैं। हत्या में स्थानीय युवाओं के होने की भी आशंका जताई जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें