फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहनों की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, रोंगटे खड़े कर देंगी हादसे की तस्वीरें

Fri, 13 Oct 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
accident
आईएसबीटी के पास सुभाष नगर चौक पर ट्रक चालक की गलती से चार वाहन आपस में टकरा गए। एक कार के तो रोडवेज बस से टकराने से परखच्चे उड़ गए। हादसे की तस्वीरें आपके भी रोंगटे खड़ें कर देंगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
accident
कुदरत का करम रहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के कारण लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने में पुलिस को पसीने आ गए। पुलिस ने चालक के भाग जाने के कारण ट्रक और रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। देर रात तक इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई थी।
विज्ञापन

3 of 6
accident
आईएसबीटी पुलिस चौकी क्षेत्र के सुभाष नगर चौक के पास बृहस्पतिवार शाम पीछे से आ रहे एक ट्रक ने आगे जा रही कार में टक्कर मार दी, जिससे वह डिवाइडर पर चढ़कर आगे जा रही फारचोनर से टकरा गई। नतीजा यह हुआ तो फारचोनर का चालक संतुलन नहीं रख पाया।
 

4 of 6
accident
नतीजा यह हुआ कि वह सीधे आगे जा रही छुटमुलपुर डिपो की रोडवेज बस में जाकर घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

5 of 6
accident
बड़ा हादसा होने के कारण मौके पर तमाशबीनों का तांता लग गया, जिस कारण लंबा जाम लग गया।  हादसे के बाद ट्रक और रोडवेज बस चालक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident
गनीमत रही कि कार के परखच्चे उड़ने के बाद किसी को चोट नहीं आई। चौकी प्रभारी अमरजीत रावत ने बताया कि हादसे में चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। ट्रक का ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है। इस मामले में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें