फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातेधारकों के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत, अब सीधे नहीं निकाल पाएंगे पैसे

Fri, 13 Oct 2017 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
money
खातेधारकों के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। ग्राहक अब खातों से सीधे पैसे नहीं निकाल पाएंगे। इसके लिए नियम में बदलाव कर दिया गया है। जानिए कैसे निकलेंगे पैसे...  
विज्ञापन

2 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
डाकघरों के किसी भी खाते से पैसा निकालने के लिए अब नगद या चेक से भुगतान नहीं होगा। एक दिसंबर से देशभर के डाकघरों में यह नया नियम लागू होने जा रहा है। अब आरडी या दूसरे किसी भी खाते से पैसा निकालने के लिए डाकघर में ही बचत खाता खुलवाना अनिवार्य होगा। इसके बिना कोई भुगतान नहीं होगा। दूसरी ओर, 31 दिसंबर तक सभी खातों को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
post office franchise
अभी तक डाकघर में किसी योजना के पूरा होने पर उसका भुगतान नगद और चेक के माध्यम से होता था। 20 हजार रुपये तक की राशि तो नगद मिल जाती थी और इससे ऊपर की राशि का डाकघर की ओर से चेक बनाकर दे दिया जाता था। चीफ पोस्ट मास्टर जेपी सेमवाल ने बताया कि नए नियमों के तहत अब नगद और चेक से भुगतान नहीं होगा। इसके बजाए खाताधारक को डाकघर में ही बचत खाता खुलवाना होगा।


 

4 of 6
aadhar card
इसके बाद आरडी या दूसरी योजना का पूरा पैसा उस बचत खाते में चला जाएगा। वहां से ग्राहक भुगतान ले सकेगा। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से यह नियम लागू होने जा रहा है। दूसरी ओर, 31 दिसंबर 2017 तक सभी खातों में आधार, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर देना जरूरी हो गया है। लिहाजा, ग्राहकों को जल्द से जल्द अपनी पूरी डिटेल्स संबंधित डाकघर में देनी होगी। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। यह खाते फ्रीज भी हो सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
mobile bane for students
डाकघर में आधार, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर अपडेट कराने की पूरी प्रक्रिया केवल ऑफलाइन होगी। यहां ऑनलाइन की कोई सुविधा नहीं है। इसके लिए ग्राहक का अपने संबंधित कागजात लेकर डाकघर जाना होगा। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघर और उनमें बचत खाते ज्यादा हैं। ऐेसे में यहां लंबा समय आधार लिंक कराने में लग सकता है। सरकार ने इसके अलावा 135 सरकारी योजनाओं में आधार लिंक करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2017 की हुई है। इसके बाद आधार लिंक न कराने वालों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। कोई भी ग्राहक अपने आधार कार्ड की मूल प्रति और उसकी फोटोकॉपी साथ ले जाकर अपने खाते से आधार लिंक करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक चित्र
इन योजनाओं में आधार, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर जरूरी
बचत खाता, पांच साल की रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) अकाउंट, टाइम डिपॉजिट (टीडी) अकाउंट, मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) अकाउंट, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) अकाउंट, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स (एनएससी), सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस) अकाउंट, किसान विकास पत्र (केवीपी) और सुकन्या समृद्धि अकाउंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें