मंगलकामनाओं के साथ विभिन्न जगाहों पर होलिका दहन किया गया और फिर अबीर गुलाल उड़ाया गया। तस्वीरों देखिए होलिका दहन का दृश्य...
विज्ञापन
2 of 7
holika dahan in dehradun
- फोटो : amar ujala
होली का पर्व शहर और देहात में धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार को दिनभर जगह-जगह होलिका को सजाया गया। इसके बाद आसपास की महिलाओं ने नृसिंह भगवान और प्रहलाद का पूजन किया।
विज्ञापन
3 of 7
holika dahan in dehradun
- फोटो : amar ujala
मुख्य मार्गों, मोहल्लों और गलियों में होलिका को भव्य ढंग से सजाया गया। युवा सुबह से ही होलिका को सजाने में जुट गए थे। होलिका मुहूर्त आते ही महिलाएं पूजन सामग्री को लेकर पहुंची और बच्चों के साथ पूजन किया।
4 of 7
holika dahan in dehradun
- फोटो : amar ujala
महिलाओं ने घरों में पक्का भोजन तैयार किया और पूडे बनाए गए। यही समान होलिका स्थलों पर जाकर चढ़ाया गया। महिलाओं ने गोबर से बने बड़कल्ले होली पर चढ़ाए। उपले और लकड़ी भी दहन के लिए होली पर रखी गई। कई महिलाओं ने रात्रि में सुगंध के लिए कपूर और धूप होली पर चढ़ाई।
विज्ञापन
5 of 7
holika dahan in dehradun
- फोटो : amar ujala
होलिका दहन के बाद देर रात तक युवा वर्ग डीजे की धुनों पर थिरकता रहा। कई जगह ढोल बाजों की थाप पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कई स्थानों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी के साथ आठ दिनों से चले आ रहे होलाष्टक भी समाप्त हो गए।
विज्ञापन
6 of 7
holika dahan
- फोटो : amar ujala
कई महिलाओं ने रात्रि में सुगंध के लिए कपूर और धूप होली पर चढ़ाई। जिन घरों में विवाह आदि हुए या इसी वर्ष बच्चे हुए उन्होंने होली पर जाकर बधाई पूजन किया। घरों में जाकर मिठाई वितरित की।