होली का त्योहार रंगों और खुशियों का त्योहार है। लेकिन भाग्य चमकाना है तो होलिका दहन के बाद इस एक चीज से यह उपाय करें। ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, होली बुराईयों का नाश करने वाला त्योहार है। उसकी भस्म उसी सौभाग्य का प्रतीक है। इसलिए उसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि होली की भस्म में देवताओं की कृपा होती है। इस भस्म को माथे पर लगाने से भाग्य अच्छा होता है और बुद्धि बढ़ती है। कहा जाता है कि, भस्म में शरीर के अंदर स्थित दूषित द्रव्य सोख लेने की क्षमता होती है, इसलिए इससे स्किन प्रोबल्म नहीं होती है। होलिका जलने के बाद वहां की राख को घर में लाकर कोनों में रखना चाहिए। इससे सकारात्मक माहौल बना रहता है। इस भस्म को अगर ताबीज में भरकर पहना जाए, तो कभी भी बुरी शक्तियां आपके आस पास भी नहीं भटकेंगी।