उत्तराखंड होली के उत्सव में रंग गया है। आज पहाड़ से मैदान तक होलिका पूजन किया गया। सोमवार को रंग खेला जाएगा। शहर में जगह-जगह होलिका लगाई गई हैं। लोगों ने विधि-विधान से होलिका पूजन किया।
वहीं, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भद्रा देर रात समाप्त होगा। उसके बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा आज रविवार को पड़ रही है।
यह तिथि 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे शुरू होकर 25 मार्च की दोपहर 12:29 बजे तक रहेगी। 24 मार्च को होलिका दहन के लिए रात 11:13 बजे से 12:27 तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
3 of 5
होलिका पूजन
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य ने बताया, होलिका दहन की पूजा करने के लिए स्नान कर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह कर बैठ जाएं। गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं।
4 of 5
होलिका पूजा करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सामग्री में रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच से सात प्रकार के अनाज और एक लोटे में पानी रखें।