सहारनपुर रोड शिमला बाईपास में शाम 6.30 बजे, घंटाघर में शाम 7.50 बजे, पीपल मंडी, हनुमान चौक 7 बजे होलिका दहन किया गया। इसके अलावा घंटाघर, आराघर, हरिद्वार रोड, प्रिंस चौक, कांवली रोड, डिफेंस कॉलोनी, किशन नगर, निरंजनपुर, खुड़बुड़ा, आढ़त बाजार, बल्लीवाला चौक, कारगी रोड, रेसकोर्स, बंजारावाला व कई अन्य स्थानों में शाम 6.15 बजे के बाद होलिका दहन किया। वहीं, गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक लोगों में होलिका दहन का उत्साह दिखा।