फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2020: मंगलवार को भारी योग लेकर आ रही होली, ये उपाय करना होगा शुभ और फलदायी

Mon, 09 Mar 2020 04:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
फाग के दिन चैत्र का महीना शुरू हो जाएगा। इस बार होली मंगलवार के दिन पड़ रही है। इस कृष्ण पक्ष में फाग का त्यौहार मंगलवार को आने के कारण कईं भारी योग लेकर आ रहा है। चूंकि तामसिक पदार्थों में शनि का वास है, ऐसे में मंगलवार से शनि का मिलन घातक सिद्धि होगा।
विज्ञापन

2 of 5
पंडित प्रतीक मिश्रपुरी
डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि होली का पर्व इस बार ध्वज योग और फाल्गुनी नक्षत्र में पड़ रहा है। मंगलवार का फाग काफी भारी होता है। फाग के दिन तामसिक पदार्थों का सेवा शनि से युती बना देता है। ये सभी राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि होली दहन के समय पूर्णिमा के चंद्र का दर्शन बहुत शुभ होता है। खासतौर पर जिस समय होली जलाई जा रही हो, उस समय चंद्रमा का दर्शन आवश्य करना चाहिए। जलती होली की तीन अथवा सात परिक्रमाएं अत्यंत फलदायी हैं। होली खेलने से पहले रंग को मंदिर में जरूर चढ़ाएं।

4 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
इस बार होली दहन भद्रा रहित होगा और प्रदौष काल संपन्न हो जाएगा। सोमवार को होली दहन की रात्रि में चैत्र का प्रवेश हो रहा है। आमतौर पर होली के दिन भद्रा के कारण होलिका दहन कई बार आधी रात को पूरा करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
सायंकाल गोधुली बेला में होलिका दहन सर्वश्रेष्ठ माना जाएगा। होली के आठ दिनों में अष्टयोगिनी ही प्रकृति का संचालन करती है। यही कारण है कि होली से पहले आठ दिनों तक कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं निकल सकता। आठ दिनों के होलाष्टक होली दहन के साथ ही जल जाते हैं। होली के दिनों षष्ठकर्म बहुत अधिक होने के कारण मुहूर्त का लोप हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें