फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: चीन सीमा पर माइनस 4 डिग्री तापमान में जवानों ने खेली होली, जमकर थिरके और खूब लगाया रंग, तस्वीरें

Wed, 08 Mar 2023 07:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
1 of 5
चीन सीमा पर जवानों ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड से लगी चीन सीमा की अंतिम चौकी नाभीढांग(13925 फीट) में आईटीबीपी के जवानों ने माइनस 4 डिग्री तापमान में धूमधाम से होली मनाई। जवान गीतों पर जमकर झूमे और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं, उच्च हिमालयी इलाकों में दोपहर बाद बर्फबारी होने से चौकियों पर और ठंड बढ़ गई है। 

Holi 2023: होली के रंग में रंगा उत्तराखंड, खूब उड़ा अबीर गुलाल, ढोल पर जमकर झूमे लोग, ऐसे मना जश्न, तस्वीरें

धारचूला की दारमा घाटी और व्यास घाटी में जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ भी होली खेली। पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर जीडी बीरबल सिंह और जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

2 of 5
चीन सीमा पर जवानों ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला
वहीं, 7 वीं वाहिनी आईटीबीपी के गुंजी पोस्ट इंचार्ज डीसी तपस नियोगी ने भी जवानों और स्थानीय लोगों के साथ होली के मांगल गीतों पर मस्ती करते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाया। 
विज्ञापन

3 of 5
चीन सीमा पर जवानों ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला
गुंजी में ही 11 वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के गुंजी पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर अनूप रावत ने अपने जवानो के साथ एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर धूमधाम से होली मनाई।

4 of 5
चीन सीमा पर जवानों ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला
उधर, दारमा घाटी की ढाकर चौकी (11हजार फीट) पर भी 36 वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट के पोस्ट कमांडर डीसी जीडी राजकुमार बोहरा के नेतृत्व में जवानों ने धूमधाम से होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी के बीच जवानों ने मनाई होली - फोटो : अमर उजाला
निचली घाटी में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला दताल के नेतृत्व में जौलजीबी में होली धूमधाम से मनाई गई। धारचूला में रं समाज, अनवाल और नेपाल दार्चुला के शौका समाज के लोगों ने समूह में घर-घर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें