फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2021: राजनीतिक पार्टियों के होली मिलन समारोह में तार-तार हुए कोरोना से बचाव के नियम, तस्वीरें...

Mon, 29 Mar 2021 04:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में होली खेलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में होली के पर्व पर कोरोना से बचाव की हिदायत देते नहीं थक रहे राजनेताओं ने होली मिलन समारोहों में खुद ही मानकों को दरकिनार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नेताओं की ओर से प्रेस बयान जारी कर लोगों को कोरोना से बचने की हिदायत तो जरूर दी गई लेकिन उन्होंने खुद नियमों का पालन नहीं किया। होली मिलन समारोहों में मास्क व सामाजिक दूरी तो दूर की बात रही, थर्मल स्कैनिंग से लेकर सैनिटाइजर तक का इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं समझी गई।
विज्ञापन

2 of 5
देहरादून में होली खेलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला
रविवार को प्रदेश में कोरोना पर होली का उल्लास भारी पड़ता दिखा। करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों की ओर से होली मिलन समारोहों का आयोजन किया गया। यह वर्ष चुनावी वर्ष भी है और ऐसे में मेल मिलाप का होली से बेहतर अवसर मिलना भी मुश्किल था। इतना जरूर है कि कोरोना को देखते हुए जैविक रंगों और फूलों की होली पर जोर रहा।
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून में होली खेलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में फूलों से होली खेली गई। हद तो यह रही कि खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बिना मास्क के नजर आए। होली का उल्लास ऐसा कि गले मिलने से परहेज नहीं किया गया और सामाजिक दूरी के सारे नियम भी दरकिनार कर दिए गए। भाजपा के साथ भी यही स्थिति रही।

4 of 5
देहरादून में होली खेलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का तो एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। इसमें कौशिक बिना मास्क पहने होली मिलन समारोह में शामिल लोगों को टीका लगा रहे हैं। होली के लिए जारी एसओपी में यह भी कहा गया था लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं होगा और तेज आवाज में संगीत नहीं बजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून में होली खेलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला
अधिकतर स्थानों पर यह हिदायत भी दरकिनार कर दी गई। सौ लोगों तक ही लोगों के शामिल होने के नियम की भी अधिकतर स्थानों पर परवाह नहीं की गई। इसके बावजूद होली के लिए शुभकामना जारी करते हुए नेताओं ने लोगों को कोराना के प्रति सचेत रहने के लिए जरूर कहा। पूछे जाने पर नेताओं का कहना था कि कोरोना के प्रति आयोजकों के स्तर पर भी सावधानी बरती गई लेकिन होली के उल्लास में कई लोग नियमों को भी दरकिनार कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें