फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2021: आज 500 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, होली खेलने के लिए अपनी राशि के अनुसार चुनें रंग

Mon, 29 Mar 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में होली - फोटो : अमर उजाला
इस साल 500 साल बाद होली पर दुर्लभ योग बन रहा है। साथ ही दो खास संयोग भी बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होली के दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि भी पड़ रही है।

साथ ही इसी दिन ध्रुव योग का निर्माण भी हो रहा है। इसी दिन सर्वार्थसिद्धि योग के साथ ही अमृतसिद्धि योग भी बन रहा है। इससे होली सर्वार्थसिद्धि योग के साथ अमृतसिद्धि योग में मनाई जाएगी। ऐसा दुर्लभ योग 500 साल बाद बन रहा है।

होली 2021: होली के उल्लास में रंगी देवभूमि, होलिका दहन कर ढोल-नगाड़ों पर झूमे लोग, तस्वीरें...

भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के संस्थापक प्रतीक मिश्र पुरी के मुताबिक इस बार होली को पानी के रंगों से न खेलकर सूखे रंगों से खेलना शुभ होगा। मेष, वृश्चिक राशि वाले जातक लाल रंग, वृष तुला वाले इत्र वाले गुलाल, मिथुन और कन्या राशि वाले हरे रंग, कर्क वाले अबीर, सिंह वाले गुलाबी रंग, धनु मीन वाले पीले रंग, मकर कुंभ वाले नीले गुलाल से होली खेलें। 

ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। होली का पर्व वसंत के आगमन की खुशियों के रूप में मनाया जाता है। 29 मार्च को पूरे दिन होली का उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन पितरों और देवताओं की विशेष पूजा भी की जाती है। आगे जानिए किस रंग से होली खेलना शुभ होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड में होली - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए लाल रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।

वृष राशि : वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं और शुक्र एक चमकीला ग्रह है। इसलिए वृष राशि वालों के लिए होली पर सफेद रंग का इस्तेमाल करना लाभदायक होगा। 

मिथुन राशि : मिथुन राशि के स्वामी बुध माने जाते हैं। इसलिए बुध ग्रह वालों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड में होली - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि : कर्क राशि वालों को होली खेलते समय पानी का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। 

सिंह राशि : सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य की ऊर्जा प्राप्त करने के लिए सिंह राशि वालों को लाल, गुलाबी, नारंगी जैसे रंगों से होली खेलनी चाहिए। 

कन्या राशि : कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। कन्या राशि वालों के लिए भी हरे रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। 

4 of 5
उत्तराखंड में होली - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि : तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। तुला राशि वालों को सफेदा का इस्तेमाल करने के बाद होली खेलना चाहिए। 

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल राशि वालों के लिए लाल रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। 

धनु राशि : धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। धनु राशि वालों के लिए पीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तराखंड में होली - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि : मकर राशि के स्वामी शनि हैं। शनिदेव को खुश करने के लिए मकर राशि वालों को काले और नीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। 

कुंभ राशि : कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। कुंभ राशि वालों को नीले और काले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। 

मीन राशि : मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। मीन राशि वालों को प्राकृतिक रंगों के साथ पीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें