फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मार्च से लग रहे होलाष्टक, इन 8 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, अशुभ होता है

Thu, 07 Mar 2019 04:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
होलिका दहन - फोटो : demo pic
आगामी 14 मार्च से होलाष्टक लग रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन 8 दिनों में ग्रह अपना स्थान बदलते हैं। ग्रहों के इन बदलाव की वजह से होलाष्टक के दौरान किसी भी शुभ कार्य को शुरू नहीं किया जाता है। वर्तमान संवत्सर के विवाह अब केवल एक सप्ताह होंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
Marriage - फोटो : Social Media
होलाष्टक लगते ही विवाहों का यह वार्षिक कलेंडर समाप्त हो जाएगा। अब नया संवत लगने के बाद विवाहों का सीजन फिर शुरू होगा। इस बार जुलाई तक विवाह होते रहेंगे। बाद में देवशयन हो जाने के कारण विवाह चार महीनों के लिए बंद हो जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
couple end marriage - फोटो : Social Media
विवाहों का यह सीजन विगत नवंबर में देवोत्थान एकादशी के लिए शुरू हुआ था। तब से पौष मास को छोड़कर लगातार विवाह हो रहे हैं। उत्तरायण लगने के बाद यज्ञोपवीत आदि मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो गए थे। विवाहों के इस सीजन में 25 शुद्ध और 36 सामान्य मुहूर्त आए। 

4 of 6
holika dahan - फोटो : amar ujala
अब इस महीने की 14 तारीख से होलाष्टक प्रारंभ हो रहे हैं। ये होलाष्टक 21 मार्च फाग तक चलेंगे। होलाष्टकों में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य करना निषेध है। होलाष्टक समाप्त होने के बाद भी ज्योतिषीय दृष्टि से भद्रा की छाया बनी रहेगी। साथ ही चैत्र कृष्ण पक्ष भी प्रारंभ हो जाएगा। परिणामस्वरूप विवाहों के शुद्ध मुहूर्त पर विराम यथावत लगा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
navratri puja
ज्योतिषाचार्य पंडित रवि शंकर जोशी के अनुसार वर्तमान संवत पांच अप्रैल को समाप्त हो रहा है। नया संवत चैत्र नवरात्र के साथ छह अप्रैल को प्रारंभ हो जाएगा। संवत के दौरान बगैर सुझाए विवाह भी किए जाते हैं। अलबत्ता नए वर्ष का विवाह कलेंडर संवत से शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pregnant
इस कलेंडर के विवाह जुलाई तक चलते रहेंगे। जिस प्रकार सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को घर सेबाहर निकलने की मनाही रहती है। उसी तरह होलाष्टक के दौरान भी गर्भवती स्त्रियों को नदी नाले पार करने की मनाही रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें