फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शिवलिंग पर क्यों गिरती है आकाशीय बिजली, उसके बाद होता है ये चमत्कार

Mon, 04 Mar 2019 07:38 PM IST
Ayush Jha धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
BIJLI MAHADEV - फोटो : अमर उजाला
देश में कई ऐसे मंदिर है जहां पर कोई न कोई चमत्कार जुड़ा हुआ जरूर होता है इन्हीं मंदिरों में एक ऐसा शिव मंदिर है जहां पर हर साल आकाशीय बिजली गिरती रहती है। बिजली महादेव के ऊपर आसमानी बिजली गिरने के बाद भी मंदिर को कोई नुकसान नहीं होता है। ऐसा क्यों होता है, इसकी कहानी बड़ी ही रोचक है।
विज्ञापन

2 of 7
mahadev
इस पर गिरने वाली बिजली शिवलिंग के टुकड़े-टुकड़े कर देती है। यह सिलसिला सदियों से चला आ रहा है और महादेव चुपचाप इस दर्द को सहते चले आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
amar ujaleshwar mahadev - फोटो : amar ujala
महादेव के दर्द को दूर करने के लिए यहां के पुजारी मक्खन का मरहम लगाते हैं ताकि बिजली के दर्द से उन्हें छुटकारा मिले। 
 

4 of 7
Bhureshwar Mahadev Temple
महादेव का यह शिवलिंग कुल्लू से 18 किलोमीटर की दूरी पर मथान नामक स्थान पर स्थित है। शिवलिंग पर बिजली गिरते रहने का कारण इस शिव मंदिर को बिजलेश्वर महादेव के नाम से पूरे क्षेत्र में जाना जाता है। इस शिवलिंग को स्थानीय लोग मक्खन महादेव भी कहते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
mahadev temple
पुराणों में उल्लेख है कि यह महादेव का प्रिय योग स्थल है, यहीं पर महादेव ने जलंधर नामक असुर का वध किया था। बिजलेश्वर महादेव के विषय में मान्यता है कि जब कभी भी संसार पर संकट आने वाला होता है तब महादेव संकट को अपने ऊपर ले लेते हैं। पुराणों में महादेव पर बिजली गिरने का कारण यह बताया गया है कि बिजली के अत्यधिक प्रभाव से मानवजाति की रक्षा के लिए वशिष्ठ मुनि ने शिव जी से प्रार्थना की।

 
विज्ञापन

6 of 7
Har har Mahadev - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भगवान शिव ने बिजली का रुख अपनी ओर कर लिया और शिव के प्रतीकात्मक रूप शिवलिंग के टुकड़े हो गये। इसके बाद से ही यह घटना हर दो साल पर होती है। कभी मंदिर का ध्वज बिजली से टुकड़े-टुकड़े हो जाता है तो कभी शिवलिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंचमुखी महादेव की पूजा करते लोग
माना जाता है कि देवविधि से पुन: शिवलिंग पहली जैसी स्थिति में अपना रूप धारण कर लेता है। उनका कहना है कि कई बार शिवलिंग खंडित हुआ है। दोबारा मक्खन से शिवलिंग पुन: पहली जैसी स्थिति में अपना रूप धारण कर लेता है।

भगवान शिव को समर्पित पावन रात्रि अर्थात् महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा करवाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.amarujala.com/services/pujas  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें