फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मछली पकड़ने एक साथ नदी में उतरे हजारों ग्रामीण, देखिए रोमांच से भरी तस्वीरें

Thu, 29 Jun 2017 12:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
maun mela
उत्तराखंड अपने धार्म‌िक महत्व के ल‌िए देश व‌िदेशों तक जाना जाता है। यहां की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का काम यहां के लोग आज भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक धरोहर है मछली पकड़ने वाला मेला। तस्वीरें देख‌कर आप खुद ही इसके रोमांच का मजा लीज‌िए...
विज्ञापन

2 of 6
maun mela
पहाड़ों की रानी मसूरी के नजदीक जौनपुर में उत्तराखंड की ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर मौण मेला आज शुरू हो गया है। हजारों की तादात में ग्रामीण अपने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और औजरों के साथ अगलाड़ नदीं में मछलियों को पकड़ने के उतर गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
maun mela
यह मेला हर साल मनाया जाता है। मेले से पहले यहां अगलाड़ नदी में टिमरू के छाल से निर्मित पाउडर डाला जाता है, जिससे मछलियां कुछ देर के लिए बेहोश हो जाती हैं। इसके बाद उन्हें पकड़ा जाता है।

4 of 6
maun mela
हजारों की संख्‍या में यहां ग्रामीण मछली पकड़ने के अपने पारंपरिक औजारों के साथ उतरते हैं।मानसून की शुरूआत में अगलाड़ नदी में जून के अंतिम सप्ताह में मछली मारने का सामूहिक मौण मेला मनाया जाता है।क्षेत्र के हजारों की संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग नदी की धारा के साथ मछलियां पकड़ने उतर जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
maun mela
खास बात यह है क‌ि इस मेले में पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा जाता है।  इस दौरान ग्रामीण मछलियों को अपने कुण्डियाड़ा, फटियाड़ा, जाल तथा हाथों से पकड़ते हैं, जो मछलियां पकड़ में नहीं आ पाती हैं, वह बाद में ताजे पानी में जीवित हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
maun mela
बता दें क‌ि इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ 1866 में तत्कालीन टिहरी नरेश ने किया था। तब से जौनपुर में निरंतर इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। वहीं मेले में जौनपुर जौनसार की संस्कृति की झलक भी देँखने को मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें