घर की छत पर लगे मोबाइल टावर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। इससे घरवाले भी दहशत में है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
fire mobile tower
जीएमएस रोड स्थित अंकित पुरम में बुधवार सुबह घर की छत पर लगे मोबाइल टॉवर में आग लग गई। हालांकि सूचना पर पहुंचीं दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
3 of 5
fire mobile tower
जीएमएस रोड स्थित अंकित पुरम निवासी शक्ति कुमार मेहता के घर की छत पर मोबाइल का टॉवर लगा है। टॉवर में बुधवार सुबह करीब पांच बजे आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं।
4 of 5
fire mobile tower
टावर में आग लगी देख शक्ति कुमार और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। टॉवर गिरने की आशंका से आसपास के लोगों में दहशत रही। लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी।
मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाई गई। दमकल विभाग के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। टॉवर अनुमति के बगैर लगा है या नहीं इसकी जानकारी एमडीडीएम से मांगी गई है। इस बाबत दमकल और पुलिस की तरफ से संयुक्त पत्र भेजा गया है।