फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए मिलकर बसायें नया बस्तड़ी, देखें कैसे आपदा में तबाह हो गया था पूरा गांव

Sat, 30 Jul 2016 07:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
army saves woman life in pithoragarh cloudburst - फोटो : amar ujala
कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में हाल में आई आपदा में अपने 21 निवासी गंवाने वाले बस्तड़ी गांव को फिर से बसाया जा रहा है। गांव वालों की जिजीविषा की इस मुहिम में आप भी उनका साथ खुलकर दें।

सभी तस्वीरें आपदा के दौरान बस्तड़ी की तबाही की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
army saves woman life in pithoragarh cloudburst - फोटो : amar ujala
पिथौरागढ़ में आई आपदा में समूचा बस्तड़ी गांव उजड़ गया और दर्जनों परिवारों की जिंदगी पटरी से उतर गई। बहुत से बच्चों-युवाओं की शिक्षा अधर में लटक गई है।
विज्ञापन

3 of 11
army saves woman life in pithoragarh cloudburst - फोटो : amar ujala
इस भीषण त्रासदी से जूझते हुए गांव के ही लोगों ने नई बसाहट बनाने की मुहिम ‘आओ एक नया बस्तड़ी फिर से बसायें’ शुरू करके अपनी अजेय जिजीविषा का परिचय दिया है।

तस्वीर में आपदा से तबाह बस्तड़ी में राहत व बचाव अभियान में जुटे जवान। (फाइल फोटो)

4 of 11
army saves woman life in pithoragarh cloudburst - फोटो : amar ujala
अमर उजाला फाउंडेशन उनके इस हौसले का सम्मान करते हुए इस अभियान के लिए तत्काल एक लाख रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा करता है और अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि नया बस्तड़ी बसाने के लिए खुले दिल से मदद करें। कैसे करें मदद यह जानने के लिए आगे देखें।
विज्ञापन

5 of 11
बस्तड़ी में खोजबीन करते जवान - फोटो : अमरउजाला
आप अमर उजाला फाउंडेशन (Amar Ujala Foundation) के नाम से क्रॉस किया चेक भेजकर इस अभियान को आगे बढ़ा सकते हैं। चेक के पीछे अपना पूरा नाम, पता, पैन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य है।

बस्तड़ी में खोजबीन करते जवान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

6 of 11
बस्तड़ी के मलबे में दबी बछिया चार दिन बाद जिंदा मिली। - फोटो : अमरउजाला
एक हजार रुपये से अधिक सहयोग करने वालों के नाम अखबार में प्रकाशित होंगे।

आपदा के बाद राहत व बचाव के चौथे दिन यह बछिया जिंदा मिली थी। पर बहुतों की किस्मत इस जैसी अच्छी नहीं थी।
विज्ञापन

7 of 11
bastari village - फोटो : अमरउजाला
अमर उजाला के किसी भी ब्यूरो ऑफिस या प्रकाशन केंद्र पर आप चेक जमा कर सकते हैं।

तस्वीर में अपनों के के निशान ढूढ़ती एक महिला।

8 of 11
bastari village - फोटो : अमरउजाला
आपकी मदद पर आयकर अधिनियम 80 जी के तहत छूट मिलेगी।

9 of 11
Effigies burn in bastari - फोटो : अमरउजाला
आइए, सब मिलकर नया बस्तड़ी बसाएं, बिखरी जिंदगियों को फिर से संवारें।

यह तस्वीर उस वक्त की है जब आपदा के कई दिन बाद शव न मिलने पर पुतले बनाकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

10 of 11
सीएम हरीश रावत आपदाग्रस्त बस्तड़ी गांव का जायजा लेने पहुंचे। - फोटो : अमरउजाला
इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए मेल एड्रेस editor@ddn.amaruja.com पर संपर्क कर सकते हैं।

जब आपदा से तबाह बस्तड़ी का हाल जानने पहुंचे थे मुख्यमंत्री रावत।
विज्ञापन

11 of 11
ajay tamta in bastari - फोटो : अमरउजाला
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री प्रदीप टम्टा बस्तड़ी का जायजा लेने पहुंचे तो ये दृश्य था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें