फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, बारिश के पानी में 'डूब' गई राजधानी देहरादून

Mon, 18 Jul 2016 08:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
heavy water logging in dehradun due to rain - फोटो : rajeev gupta/ amarujala
लगातार हो रही बारिश के कारण देहरादून के कई इलाकों में जलभराव, भूस्खलन, दुर्घटनाएं हुई हैं। राजधानी के दक्षिणी इलाकों में तो हालात बहुत खराब हुए हैं। यहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
heavy water logging in dehradun due to rain
आईएसबीटी, आईएसबीटी बाजार, फ्लाईओवर के नीचे, बल्लुपुर, पंडितवाड़ी में तो रविवार दोपहर तक स्थिति खतरनाक हो गई थी। शनिवार रात से ही रिमझिम बारिश हो रही थी। सुबह से लेकर दोपहर तक रिमझिम बारिश जारी रही। कई मर्तबा तेज बारिश भी हुई। दोपहर तीन बजे तक बारिश के कुछ कमजोर पड़ने से थोड़ी बहुत राहत मिली।
विज्ञापन

3 of 6
heavy water logging in dehradun due to rain
आईएसबीटी परिसर में जलभराव हुआ। आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे व आईएसबीटी के आसपास के बाजारों की दुकानों में तीन तीन फुट पानी घुस गया। घंटों जाम की स्थिति रही। इसके विरोध में क्षेत्रवासियों, दुकानदारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा का घिराव किया।जलभराव व सड़क के नदी बन जाने के कारण कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

4 of 6
heavy water logging in dehradun due to rain
पिछले छत्तीस घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी के दक्षिणी इलाकों में हालात बहुत बेकाबू से हो गए हैं। आईएसबीटी के आसपास के बाजार व फ्लाईओवर के नीचे तो जैसे नदी ही बह रही थी। दुकानदार जयपाल रावत, अशोक कुमार, नारायण बेरी, बजरंग अग्रवाल, ओमप्रकाश की दुकानों में पानी घुस गया है। इनको भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

5 of 6
heavy water logging in dehradun due to rain
भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे के नेतृत्व में किए गए घिराव में लोक निर्माण विभाग पर काम में ढिलाई व समस्या के निराकरण के प्रति सुस्ती बरतने का आरोप लगाया गया। महेश पांडे ने आरोप लगाया कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान पुरानी निर्माणदायी कंपनी और अब लोनिवि के ठेकेदार ने सारे नालों व नालियों का पाट ड़ाला है। नालियों में तमाम मैटेरियल भरा पड़ा है। नालों के ऊपर स्लैब हटाए नहीं गए हैं। इससे हालात खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
heavy water logging in dehradun due to rain
फ्लाईओवर निर्माण लोनिवि की रुड़की खंड कर रही है। फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर तीन तीन फुट गहरे गड्ढे  हो रखे हैं। इस बारे में कई मर्तबा शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगले अगले चौबीस घंटों में सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसई राजेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि वह तेजी से काम कर लोगों को राहत दिलवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें