फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ की चादर में लिपटे बाबा केदारनाथ, तस्वीरों में देखिए धाम का अद्भुत नजारा

Mon, 06 Feb 2017 12:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Kedarnath - फोटो : AmarUjala
केदारनाथ धाम में रविवार सुबह से हो रही बर्फबारी के बाद मंदिर समेत पूरे क्षेत्र में साढ़े तीन फीट मोटी बर्फ की परत जम चुकी है। बर्फबारी के चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां दिन भर तापमान माइनस में रहा।
विज्ञापन

2 of 6
Kedarnath - फोटो : AmarUjala
धाम में तड़के ही हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी जो प्रातः 7 बजे से तेज हो गई। धाम में अधिकतम पारा माइनस 2 और न्यूनतम पारा माइनस 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
Auli snowfall - फोटो : AmarUjala
केदारनाथ धाम के साथ चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ और औली सहित नीती घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार रात से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है।

4 of 6
Auli snowfall - फोटो : AmarUjala
पर्यटन स्थल औली में रव‌िवार दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हुई। शाम पांच बजे तक टॉवर नंबर आठ तक बर्फ जम चुकी थी जिसके चलते वहां मौजूद सैलानियों की चांदी हो गई है।
विज्ञापन

5 of 6
Auli snowfall - फोटो : AmarUjala
औली में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall - फोटो : AmarUjala
पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बूंदाबांदी के बाद प्रदेश में एक बार फिर से ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें