मौसम की बदली रंगत के बीच उत्तराखंड के मशहूर पर्यटक स्थल चकराता में मौसम का पहला हिमपात हुआ। चकराता छावनी बाजार और आसपास के इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
Snowfall in Chakrata
- फोटो : NDJoshi/AmarUjala
जौनसार बावर की ऊंची पहाड़ियों के साथ ही तलहटी में बसे गांव भी बर्फ से लकदक हो गए हैं। दूर से ही बर्फ से लकदक चोटियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 13
Snowfall in Chakrata
- फोटो : SharmanandBijanvan/AmarUjala
शुक्रवार की रात आठ बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार की सुबह तक जारी रहा। चकराता छावनी बाजार में सुबह तक डेढ़ से दो फीट तक हिमपात हो चुका था। बर्फबारी के चलते ठंड में भारी इजाफा हो गया है।
4 of 13
Snowfall in Chakrata
- फोटो : NDJoshi/AmarUjala
सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे और अलाव का सहारा लिया। लोहारी, लोखंडी, कोटीकनासर, खडंबा की ऊंची पहाड़ियों पर भी सुबह 10 बजे तक बर्फबारी का दौर जारी था। पछवादून में भी तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
5 of 13
Snowfall in Chakrata
- फोटो : MaheshKumar/AmarUjala
जनजातीय क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों मुंडाली, खड़ंबा, देववन, देवती, बैराटखाई, चुरानी, बुधेर, देववंद, मोल्टा, चांगशील, खादरा, बोगीधार आदि ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन
6 of 13
Snowfall in Chakrata
- फोटो : NDJoshi/AmarUjala
दो साल बाद बर्फबारी
नागथात क्षेत्र में करीब दो साल बाद बर्फबारी हुई। बर्फबारी देख ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। बर्फबारी देखने के लिए ऊंचाई वाले इलाकों में सैलानी पहुंच रहे हैं। शनिवार को चकराता का न्यूनतम तापमान अधिकतम दो डिग्री और न्यूनतम -04 डिग्री रहा।
विज्ञापन
7 of 13
Snowfall in Chakrata
- फोटो : NDJoshi/AmarUjala
ये गांव हुए बर्फ से लकदक
ऊंची पहाड़ियों के साथ ही तलहटी में बसे गांवों में भी हिमपात हुआ है। भरम खत के ठारठा, कांडोई, भरम, कुनवा, पिंगुववा, गोरछा, बेगी, बागनी, बुल्हाड़, डीडा, नोहरा, कावा, उटेड़ा समेत 30 से अधिक गांवों में बर्फबारी होने से जनजीवन ठप हो गया है। लोग घरों में कैद हो गए हैं।
8 of 13
Snowfall in Chakrata
- फोटो : SharmanandBijalvan/AmarUjala
ऊंची पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी के बीच त्यूनी तहसील के 80 गांवों में बीती शुक्रवार की रात से अंधेरा पसरा हुआ है। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनजीवन थम सा गया है। लाइट गुल होते ही क्षेत्र की संचार सेवा भी चरमरा गई है।
9 of 13
Snowfall in Chakrata
- फोटो : NDJoshi/AmarUjala
संपर्क कटा
ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बीच चकराता-त्यूनी मोटर मार्ग पर लोखंडी के पास भारी मात्रा में बर्फ आने से मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। यह सड़क त्यूनी तहसील को सीधे चकराता ब्लाक मुख्यालय से जोड़ती है।
10 of 13
Snowfall in Chakrata
- फोटो : SharmanandBijalvan/AmarUjala
रास्ता बंद होने के बाद लोगों को वाया क्वानू होकर चकराता पहुंचना पड़ रहा है। इसके साथ ही कालसी-बैराटखाई मोटर मार्ग, कालसी-चकराता, चकराता-त्यूनी, चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग भी बंद हो गए हैं।
11 of 13
Snowfall in Chakrata
- फोटो : SharmanandBijalvan/AmarUjala