फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली समेत चारों धामों में बिछी बर्फ की चादर, सुहावने मौसम की तस्वीरें दिल खुश कर देंगी

Fri, 07 Dec 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
औली में हिमपात
उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली। दोपहर बाद औली में फिर से बर्फबारी शुरू हो गई। तो देर न करें सुहावने मौसम का लुत्फ उठाना है तो बस चले आइए...
विज्ञापन

2 of 6
औली में हिमपात
पहाड़ में मौसम ने बृहस्पतिवार को करवट बदली है। चारों धामों में बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में करीब आधा फीट बर्फ की चादर बिछ गई है। हर्षिल घाटी के सुक्की, हर्षिल, धराली, मुखबा आदि गांव भी बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
औली में हिमपात
यमुनोत्री धाम के निकट खरसाली, हरकीदून घाटी तथा गंगा घाटी के दयारा आदि क्षेत्रों में भी बर्फ की हल्की फुहारें पड़ने से पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। केदारनाथ में पांच घंटे तक बर्फबारी हुई है। चमोली जिले में बदरीनाथ धाम में तापमान माइनस 12 और नीती घाटी में माइनस 18 तक पहुंच गया है। औली में सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। 

4 of 6
औली में हिमपात
केदारनाथ धाम में दोपहर एक बजे से शाम 6 बजे तक बर्फबारी हुई। यहां करीब छह इंच तक नई बर्फ जम गई है। धाम में मौजूद वुड स्टोन कंपनी के प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बर्फबारी के बाद से बर्फीली हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है। यहां अधिकतम तापमान 8 और न्यूनतम मानइस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन

5 of 6
औली में हिमपात
चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। गोपेश्वर नगर में दोपहर बाद करीब पंद्रह मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
औली में हिमपात
अपराह्न तीन बजे से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में पांच इंच ताजी बर्फ जमी है जबकि औली में यह सीजन की तीसरी बर्फबारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें