फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ की सफेद चादर से ढका उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड, ताजा बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 08 Jan 2020 02:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
लगातार तीन दिन से हो रही बर्फबारी से उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों के लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। इसी बीच स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले पर्यटन स्थल औली से बर्फबारी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें आई हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सोमवार को जोशीमठ क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों औली, तपोवन, उर्गम घाटी सहित अन्य जगह पर बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो पूरी रात जारी रही। मंगलवार को दोपहर बाद निचले इलाकों में भी बर्फबारी शुरू हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिनों से हो रही बर्फबारी से जोशीमठ ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मोटर मार्ग और आम रास्तों पर बर्फ जमने से ग्रामीण अपने घरों में ही कैद होने को मजबूर हैं।

 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
औली में मंगलवार को सुबह बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमा, लेकिन पूर्वाह्न ग्यारह बजे से दोबारा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई।

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
शाम तक रुक-रुककर बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। औली में भी दो फीट तक ताजी बर्फ जम गई है।
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से जोशीमठ-औली, जोशीमठ-बदरीनाथ-माणा, चमोली-मंडल-ऊखीमठ,  घाट-रामणी और कर्णप्रयाग-गैरसैंण मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
चकराता में भी अच्छी बर्फबारी हुई है। यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
snowfall - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में भी आज ताजा हिमपात हुआ है। ठंड से लोग घरों में दुबके हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें