कोटद्वार में बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, आपदा के बाद सड़कों, विद्युत लाइनों, पेयजल योजनाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर विभागीय अधिकारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं। आपदा से रणचूला पंपिंग पेयजल योजना के पाइप और बिजली के पोल बहने से डांडा मंडल के देवराणा, तिमलाणी, अमोला, ताच्छला, धारकोट, रामजी वाला, सुंडा समेत 12 ग्राम पंचायतों में पानी का संकट पैदा हो गया है। जलसंस्थान के जेई शूरबीर चौहान ने बताया कि आपदा मद में पेयजल योजनाओं की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।