आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पौड़ी, टिहरी एवं अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्हें अतिवृष्टि से जिलों में हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लापता लोगों को ढूढ़ने, रास्तों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ ही प्रभावितों को खाद्यान्न पेयजल तथा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।