फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीतम के अभिनंदन समारोह में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम, देखें तस्वीरें

Thu, 11 May 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
कांग्रेस के नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेसी उमड़े। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से कांग्रेस भवन तक रैली निकाली। 
विज्ञापन

2 of 6
रैली में शामिल महिलाओं ने वाद्य यंत्रों के साथ जौनसारी नृत्य प्रस्तुत किया। रैली नगर निगम से तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, लैंसडाउन चौक, एस्लेहाल होते हुए कांग्रेस भवन पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 6
रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, विधायक मनोज रावत, ममता राकेश, काजी निजामुद्दीन, नवीन जोशी, संजय किशोर,  सूर्यकांत धस्माना, लाल चंद शर्मा, राजेंद्र शाह, महेश जोशी, मनीष नागपाल, त्रिलोक सिंह सजवाण, पंकज मेसून, डा.आरपी रतूड़ी, संजय पालीवाल आदि शामिल रहे। 

4 of 6
रैली में कालसी, चकराता और डोईवाला से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। पूर्व दर्जाधारी मनीष नागपाल के मुताबिक सुबह सात बजे से कार्यकर्ता दून में जमा होने लगे। रायपुर, धर्मपुर के अलावा जनपद के बाहर से भी लोग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह के लिए दून पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 6
कांग्रेस की रैली से एस्लेहाल चौक पर जाम लगा। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जाम से खासकर स्कूली बच्चे परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शहीद स्थल पहुंचे। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें