बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों की सेफ्टी के लिए राज्य सरकार इस बार उन्हें विशेष सुविधा देने जा रही है।
विज्ञापन
2 of 6
बदरीनाथ यात्रा रूट पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने बदरीनाथ और कर्णप्रयाग में आधुनिक मशीनों से लैस एडवांस लाइफ सपोर्ट वाहन स्थापित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
3 of 6
इस वाहन में कुशल फार्मेसिस्ट के साथ ही जीवन रक्षक दवाइयां और उपकरण मौजूद रहेंगे, जिससे किसी दुर्घटना में घायल को त्वरित उपचार मिल सके। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा रूट के लिए स्वास्थ्य निदेशालय से 17 विशेषज्ञ डॉक्टर मांगे हैं।
4 of 6
चमोली जिले में चिकित्सकों के कुल 174 पदों के सापेक्ष 40 चिकित्सक तैनात हैं। ऐसे में बदरीनाथ यात्रा के दौरान जिले में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती भरा काम है।
विज्ञापन
5 of 6
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विराज शाह ने बताया कि कर्णप्रयाग और बदरीनाथ में एडवांस लाइफ सपोर्ट वाहन खड़े करने से तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ दूर हो जाएगी।
साथ ही किसी भी दुर्घटना में घायल को त्वरित उपचार दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यात्रा रूट के अस्पतालों के लिए स्वास्थ्य निदेशालय से 17 डॉक्टर की मांग की गई है।