फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने किया हाईस्कूल पास, मार्क्स सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

Sat, 03 Jun 2017 02:42 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री 82 साल के ओम प्रकाश चौटाला शुक्रवार को 10वीं पास हो गए। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान(एनआईओएस) के नतीजे जारी हुए तो ओम प्रकाश चौटाला ने परीक्षा द्वितीय श्रेणी से पास कर ली।
विज्ञापन

2 of 5
Om Prakash Chautala
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने तिहाड़ जेल में एनआईओएस के स्टडी सेंटर से एग्जाम दिया था। उनके साथ ही दो और बुजुर्ग छात्रों ने भी 10वीं पास की। ओम प्रकाश चौटाला को परीक्षा में 55.40 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन

3 of 5
Om Prakash Chautala
तिहाड़ जेल में दस साल की सजा काटते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के अलावा दो और बुजुर्ग छात्रों ने 10वीं की परीक्षा पास की। दूसरे सर्वाधिक उम्र के छात्र राजकुमार हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में हैं।

4 of 5
Om Prakash Chautala
उन्होंने जिला जेल के स्टडी सेंटर से 10वीं की परीक्षा दी थी। उनकी उम्र 72 वर्ष है। उन्होंने 55.40 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की है। तीसरे बुजुर्ग राजस्थान के नागौर जिले के निवासी हजारी सिंह ने भी परीक्षा पास की। उनकी आयु 71 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Om Prakash Chautala
राजस्थान के नागौर जिले के निवासी हजारी सिंह ने फर्स्ट डिविजन के साथ परीक्षा पास की है। उनके 10वीं में 60.40 प्रतिशत अंक हैं। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि एनआईओएस में पढ़ने के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं है। जब चाहें तब एडमिशन लेकर एग्जाम पास कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें