फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज 2021: सोलह श्रंगार कर झूला झूलीं महिलाएं, सावन के गीतों पर जमकर मचाया धमाल, तस्वीरें...

Wed, 11 Aug 2021 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
हरियाली तीज मनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने बुधवार को हरियाली तीज का पर्व घरों में रहकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ शिव-पार्वती का पूजन किया और बायना देकर सास ननद से सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महिलाओं ने सावन के मंगल गीतों के साथ घरों में झूलों पर पींगे बढ़ाकर हरियाली तीज पर्व का उत्साह और उमंग के साथ लुत्फ उठाया।

रक्षाबंधन 2021: भाई-बहन के स्नेह के साथ ही पर्यावरण के प्रति प्रेम का भी होगा प्रदर्शन, बहनें बांधेंगी पिरुल की राखियां

सावन मास शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन चूड़ियों की खनक, मेहंदी रचे हाथ, झूलों की पींगे और सखियों के साथ मिलकर महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। हरियाली तीज पर्व को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित दिखीं। कोरोना संक्रमण के कारण हालांकि महिलाओं ने घरों से निकलना उचित नहीं समझा। 

इसके लिए महिलाओं ने घरों में अनेक  प्रकार के व्यंजन बनाए। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हरियाली तीज सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इसे छोटी तीज और श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार यह त्योहार पति के प्रति पत्नी के समर्पण का प्रतीक है। इस दिन गौरी शंकर की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
हरियाली तीज मनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज के अवसर पर बहू-बेटियों के घर सिंधारा भेजने के लिए घेवर, मठरी, बताशों की भी जमकर बिक्री हुई। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई। लोगों ने मीठे घेवर के साथ नमकीन मठरी की खरीदारी की। 
विज्ञापन

3 of 6
हरियाली तीज मनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार और महिला विंग की ओर से तीज महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।  रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीज गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। महिलाओं ने मेहंदी है रचने वाली..फैशन का है यह जलवा सहित कई गीतों पर शानदार प्रस्तुति पेश की। 

4 of 6
हरियाली तीज मनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि तीज महोत्सव जैसे पर्व समाज के लोगों को एक मंच प्रदान करते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज की एकजुटता बढ़ती है। महिला विंग की अध्यक्ष संस्थापक शशि अग्रवाल ने कहा कि तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजनों से महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान को बढ़ावा मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
हरियाली तीज मनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में हरियाली तीज के मौके पर शहर के विभिन्न जगहों में तीज महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार को आयोजित तीज महोत्सव के कार्यक्रमों में महिलाओं ने नृत्य की मनभावक प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरियाली तीज मनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सखियां क्लब, फ्रेंडशिप दिल की ओर से बुधवार को हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। हिंदी, गढ़वाली गानों में नृत्य कर महिलाओं ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सहारनपुर चौक समीप एक होटल में सजना है मुझे सजना के लिए... थीम पर आधारित कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य, गायन की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें