बता दें कि आरोपी रामतीरथ यादव ने ही बच्ची को पतंग देने के बहाने बुलाया था। बच्ची के घर के अंदर दाखिल होते ही उसके मुंह पर टेप लगा दिया। बच्ची के हाथों को पीछे बांधकर उसके साथ दरिंदगी की गई। इसके बाद बच्ची का शव अलमारी की रैक में कपड़ों के साथ बैठा दिया, ताकि शव डमी नजर आए। वहीं, मासूम की तलाशी और आरोपी मामा के फरार होने में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। बच्ची की गुमशुदगी की सूचना पर सबसे पहले मायापुर चौकी पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने आसपास घरों की तलाशी ली। इस बीच एक बच्चे ने आरोपी रामतीरथ यादव पर पतंग देने के बहाने बुलाने का आरोप लगाया।