फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः तेज बारिश और ओले गिरने से गेहूं और सरसाें की 90 फीसदी फसल तबाह

Thu, 27 Feb 2020 01:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • आम के साथ दलहन की फसलों का भी बड़ा नुकसान, बोर के साथ पत्ते भी गिरे
  • राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
विज्ञापन
1 of 5
crop - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात तेज बारिश और ओले गिरने से पथरी क्षेत्र के करीब 20-25 गांवों में गेहूं, सरसों की 90 फीसदी फसल खराब हो गई। आम और दलहन की फसलों का भी बड़ा नुकसान हुआ है। आम के पेड़ों पर आया बोर और पत्ते भी झड़ गए। किसानों के साथ राजस्व विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर फसलों के नुकसान का आकलन किया। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि आपदा से फसलों के नुकसान के मुआवजे को रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नुकसान का आलम तो इसी से समझा जा सकता है कि करीब आधे घंटे तक पानी के बजाय केवल ओले पड़े।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बहादरपुर जट, कटारपुर, रानीमाजरा, चांदपुर, धनपुरा, फेरुपुर, बिशनपुर कुंडी, पुरानी कुंडी, शाहपुर, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां, जियापोता, मिस्सरपुर, पंजनहेडी, किशनपुर, सराय, गाढ़ोवाली, जमालपुर, इब्राहिमपुर आदि गांवों में फसलों को भारी पहुंचा। निरीक्षण को पहुंचे कृषि अधिकारी डॉ. वीकेश कुमार यादव, एसडीएम कुश्म चौहान, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि गेहूं और सरसों की फसलों में तो अनाज पड़ने की कोई संभावना तक नहीं है। मोटा ओला पड़ने से पेड़ों के तने टूट गए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के पथरी क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों के बदले किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने देहरादून पहुंचकर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन दिया। विधायक ने उन्हें तबाह हुई फसलों के फोटो और वीडियो दिखाते हुए किसानों की पीड़ा बताई। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कृषि अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने को निर्देश दिए। 
 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने मुख्यमंत्री से बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। गांव रानीमाजरा निवासी देशराज सैनी, मोहित सैनी, गांव बादशाहपुर निवासी सुशील चौहान, अशोक कुमार, धारीवाला निवासी ओमपाल, जगत सिंह, फेरुपुर निवासी गिरवर सिंह, मांगेराम सैनी, अंबूवाला के धर्मेद्र प्रधान, धनपुरा निवासी गालिब हसन, हुकम सिंह, चांदपुर निवासी नकली सिंह सैनी, अब्दुल सलाम, बहादरपुर जट निवासी बीर सिंह, सत्यवीर आदि किसानों का कहना है कि किसानों ने कर्ज लेकर खेतों में फसलें बोई थीं। बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गांव बादशाहपुर में मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात तेज हवा से जामुन का पेड़ गिर गया। बुधवार की सुबह लोगों ने पेड़ काट कर मार्ग से हटाया तो आवाजाही सुचारू हो सकी। अन्य कई स्थानों पर भी सड़क पर पेड़ गिरने से कई घंटे यातायात बाधित रहा। भट्टीपुर व पथरी बिजली घर से जुड़े करीब चालीस गांवों की बिजली मंगलवार की रात नौ बजे से गायब हो गई, जिससे लोग परेशान रहे। उनके इन्वर्टर तक जवाब दे गए। ऊर्जा निगम के जेई सुमित त्यागी का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवा के चलते बिजली के तार टूटे हैं। जल्द ठीक करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें