फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चारधाम के डिजिटल दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, आरती का होगा लाइव प्रसारण, जिओ देगा डिजिटल प्लेटफार्म

Thu, 27 Feb 2020 12:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों से आरती का होगा लाइव प्रसारण
  • रिलायंस जिओ उपलब्ध करवाएगा डिजिटल प्लेटफार्म
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ धाम
देश दुनिया के श्रद्धालु अब चारधाम समेत प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। सुबह व शाम के समय होने वाली आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए रिलायंस जिओ डिजिटल प्लेटफार्म तैयार करेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ धाम
प्रसिद्ध धाम केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत प्रदेश के अन्य प्रसिद्ध मंदिरों के लाइव दर्शन करने के लिए जिओ की ओर से डिजिटल प्लेटफार्म तैयार कर सरकार को उपलब्ध कराया जाएगा। देश दुनिया से जो श्रद्धालु किन्हीं कारण से उत्तराखंड नहीं आ सकते हैं, वे घर बैठे ही ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
पिछले साल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मुंबई में आयोजित रोड शो के दौरान नामी उद्योपगति मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट कर डिजिटल उत्तराखंड के लिए नेट कनेक्टिविटी में सहयोग का प्रस्ताव दिया था।

4 of 5
केदारनाथ धाम में मुकेश अंबानी - फोटो : फाइल फोटो
इस पर जिओ की ओर से फाइबर कनेक्टिविटी पर 89 प्रतिशत काम किया जा चुका है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चारधाम व अन्य मंदिरों के ऑनलाइन दर्शन से दुनिया भर के लोग प्रदेश की आध्यात्मिकता से परिचित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारधाम यात्रा - फोटो : फाइल फोटो
पिछले साल चारधाम और हेमकुंड साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड बना था। ऑलवेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के बाद एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए  चारधाम देवस्थानम बोर्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें