कुंभ में पहुंचे रुद्राक्ष बाबा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि गुजरात से वह तीर्थनगरी भगवान को प्रसन्न करने के लिए आए हैं। भगवान शंकर की जटा से गंगा निकली है और इसलिए वह गंगा के पास आए हैं। गंगा मां से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि वह शिव को प्रसन्न करने में सफल होने का आर्शीवाद दें। अजय गिरी ने 11 हजार रुद्राक्ष धारण किए हुए हैं। जिनका वजन 20 किलो के करीब है।