फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2021: पेशवाई में बैरागियों ने दिखाए करतब, हेलीकॉप्टर से बरसे फूल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, तस्वीरें...

Tue, 06 Apr 2021 09:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
बैरागी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में बैरागी अखाड़े की तीनों अणियों (श्रीपंच निर्मोही अणि अखाड़ा, श्री पंच दिगंबर अणि अखाड़ा और श्री पंच निर्वाण अणि अखाड़ा) की भव्य पेशवाई मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई। पेशवाई महंत दुुर्गादास वैष्णव शक्ति भवन से शुरू होकर भूपतवाला, खड़खड़ी, भीमगोडा, अपर रोड, कोतवाली रोड, सुदर्शनन आश्रम, बाल्मीकि चौक, तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक से महानिर्वाणी अखाड़ा की छावनी के सामने से पहाड़ी बाजार होते हुए बैरागी कैंप में जाकर संपन्न हुई। 

पेशवाई में सबसे आगे हाथी था। इसके बाद घोड़ों पर बैरागी संत सवार थे। बैरागी संतों के बाद तीनों अणियों के प्रमुख पैदल ही चल रहे थे। उनके पीछे चल रहे संत हनुमानजी महाराज की ध्वजा लेकर चल रहे थे।

महाकुंभ 2021: बैंड-बाजे के साथ निकली पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की भव्य पेशवाई, दिखी अद्भुत छटा, तस्वीरें...

इसके बाद झांकियों व बैंडों की मनमोहक प्रस्तुति लोगों का मन मोह रही थी। अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन कुंभ मेला भारतीय संस्कृति की धरोहर है और वैष्णव संत कुंभ मेले की शान हैं। 

अस्त्रों-शस्त्रों का शानदार प्रदर्शन करते हुए बैरागी अखाड़ा की तीनों अणियों की मंगलवार को नगर प्रवेशशाही (पेशवाई) निकाली गई। संतों के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। संतों की पेशवाई पर हेलीकॉप्टर से लगातार पुष्प हुई।
विज्ञापन

2 of 6
बैरागी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि कुंभ मेले का विशाल आयोजन पूरे विश्व के लिए एक सकारात्मक धर्म का संदेश प्रसारित करता है। अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान देश दुनिया से आने वाले तपस्वी संत अपने अनंत ज्ञान के द्वारा आमजन में आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बैरागी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय श्रीपंच दिगंबर अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत कृष्णदास नगरिया ने कहा कि श्रद्धा से परिपूर्ण और मनोहारी पर्व कुंभ मेला भारतीय संस्कृति की पहचान है। विदेशी श्रद्धालु भी कुंभ मेले की आलौकिक की छवि से प्रभावित होकर सनातन धर्म अपना रहे हैं। जो भारत के लिए गौरव की बात है। 

4 of 6
बैरागी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने ऊंट पर सवार 20 फीट लंबी जटाओं वाले संत के साथ जमकर सेल्फी ली। बाबा ने भी भक्तों की इच्छा को पूरी करते हुए उसके साथ सेल्फी ली और उन्हें आशीर्वाद दिया। पेशवाई के दौरान आतिशबाजी का नजारा भी देखने को मिला। पेशवाई में पहली बार मां गंगा की झांकी भी शामिल रही। कृत्रिम मगरमच्छ पर एक बालिका को मां गंगा का स्वरूप देकर बैठाया गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
बैरागी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
तुलसी चौक पर बैरागी अखाड़ों की पेशवाई में शामिल संतों का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने वैष्णव संतों का फूल माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैरागी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पेशवाई के दौरान सबसे पहले पुलिसकर्मी चल रहे थे। इसके साथ ही हर चौराहों व गलियों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके साथ ही आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी साथ-साथ चल रही थीं। पेशवाई मार्ग पर सबसे आगे सैनिटाइजेशन का इंतजाम किया गया था। भेल की सैनिटाइज मशीन पूरे रास्ते में दवा का छिड़काव करती हुई चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें