फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ 2021ः एक साथ निकली जूना और अग्नि अखाड़ा की पेशवाई, लेकिन किन्नरों ने लूटी वाहवाही, तस्वीरें

Fri, 05 Mar 2021 01:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वर में निकली किन्नर अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
कुंभनगरी के लोगों के जेहन में किन्नरों ने अमिट छाप छोड़ दी। जूना और अग्नि अखाड़ा की पेशवाई में किन्नर पहली बार हरिद्वार कुंभ में शामिल हुए। किन्नरों को देखने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा। किन्नरों का राजशाही वैभव और श्रृंगार देखकर हर कोई हैरान रहा। आचार्य महामंडलेश्वर ने ऊंट पर सवार होकर हाथ में तलवार लेकर अपने अखाड़े का नेतृत्व किया। अन्य किन्नर रथों पर सवार होकर निकले। इनकी एक झलक पाने के लिए बच्चों और बुजुर्गों से लेकर महिलाएं घंटों इंतजार में खड़ी रहीं। ऊंट और किन्नरों के रथ सामने आते ही आशीर्वाद लेने की होड़ दिखी। पेशवाई में किन्नरों की संख्या भले ही करीब 200 रही, लेकिन दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। पांडेवाला से पेशवाई शुरू होने से पहले ही हजारों लोग वहां पहुंच गए थे। हर कोई किन्नरों की एक झलक के लिए बेताब दिखा। पेशवाई के अखाड़े की छावनी में प्रवेश करने तक हर जगह किन्नरों को देखने लोगों की भीड़ रही। लोग अपने घरों और दुकानों की छतों और सड़कों पर किन्नरों के रथों पर नजर गढ़ाए थे। रथों के सामने से गुजरते ही हर कोई उनके राजशाही अंदाज देखकर दंग रहा। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष और सोने की मालाएं थीं। हाथों की अधिकतर अंगुलियों में हीरे और मोती जड़ित अंगुठियां थी।
विज्ञापन

2 of 5
हरिद्वार में निकली किन्नर अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
आचार्य महामंडलेश्वर को देखने और आशीर्वाद लेने को  लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सकुता दिखी। अखाड़ा की सभी किन्नर महांडलेश्वर अपने-अपने रथों पर सवार हीरे-मोती और सोने के आभूषणों के साथ कीमती वेशभूषाएं पहनीं थी।
विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वर में निकली किन्नर अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
कई लोगों ने किन्नरों पर फूलों के साथ नोट भी बरसाए, ताकि किन्नरों के स्पर्श कर उन्हें वापस मिल सके। कई जगहों पर किन्नरों ने दर्शकों को नेक भी दी। 

4 of 5
किन्नर अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
किन्नर अखाड़े की बुलेट माता का जबरदस्त क्रेज दिखा। दिल्ली निवासी बुलेट माता पेशवाई में बुलेट चलाते हुए चल रही थीं। बुलेट में उनके साथ पीछे बैठा व्यक्ति शंख बजाते हुए हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। बुलेट माता के साथ लोग सेल्फी लेते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन्नर अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि हरिद्वार के लोगों से मिला प्यार और सत्कार कभी नहीं भूल पाएंगे। किन्नर वैष्णवी गिरि और पुष्पा माई ने हरिद्वार की जनता के लिए दुआएं मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें