फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ: 108 फुट लंबे तिरंगे के साथ निकली पेशवाई, हेलीकॉप्टरों से हुई पुष्पवर्षा, दिखी अनोखी छटा, तस्वीरें...

Sun, 04 Apr 2021 08:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में सनातन संस्कृति और देशभक्ति के रंग में रंगी श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई धूमधाम से शहर में निकली तो लोग देखते ही रह गए। भारत माता की प्रतिमा और 108 फुट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ पंजाब से आई भंगड़ा पार्टी ने पेशवाई में चार चांद लगा दिए।

करीब चार किमी लंबी पेशवाई में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की छाप भी दिखी। संतों के दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पेशवाई के दौरान तीन हेलीकॉप्टर संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा करते रहे।

महाकुंभ 2021: दंडी बाड़ा पहली बार करेगा शाही स्नान, साधु-संन्यासियों के सबसे पुराने स्वरूप के होंगे दर्शन 

रविवार को पेशवाई दूधाधारी चौक भूपतवाला से शुरू हुई। इसके बाद हरकी पैड़ी, मुख्य बाजार, अपर रोड, वाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति, तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक, महात्मा गांधी रोड, बंगाली मोड़, कनखल चौक बाजार होते हुए राजघाट स्थित अखाड़े की छावनी पहुंचकर संपन्न हुई। सबसे आगे भगवान गणेश की मूर्ति, उदासीन संप्रदाय के संस्थापक श्रीचंद्र भगवान और अखाड़े के संस्थापक श्रीमहंत प्रीतम दास के विग्रह थे। इसके बाद रथ पर अखाड़े के पीठाधीश्वर श्रीमहंत महेश्वर दास विराजमान थे।

महाकुंभ 2021: शोभायात्रा में दिखा नागा साधुओं का अद्भुत रूप, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तस्वीरें... 

उनके पीछे हाथी-घोड़ों और ऊंटों के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लगाए गए सोने एवं चांदी के सिंहासनों पर महामंडलेश्वर विराजमान थे। रास्ते में जगह-जगह खड़े होकर श्रद्धालु पेशवाई का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही पेशवाई उनके क्षेत्र में पहुंची, लोगों ने पुष्पवर्षा कर संतों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

2 of 8
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
महंत महेश्वर दास ने बताया कि पेशवाई में देश-विदेश से उदासीन संप्रदाय के संत, महात्मा, महामंडलेश्वर, तपस्वी और श्रद्धालु शामिल हुए। अखाड़े की पेशवाई भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्रीय एकता-अखंडता का प्रतीक है। अखाड़े की स्थापना महंत प्रीतम दास ने की थी और उदासीन संप्रदाय की स्थापना गुरु नानक देव जी के बेटे भगवान चंद्राचार्य महाराज ने की थी।
विज्ञापन

3 of 8
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पेशवाई के दौरान मेला अधिकारी दीपक रावत, कुंभ आईजी संजय गुंज्याल, डीएम सी रविशंकर, एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी कुंभ जन्मेजय खंडूरी, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह, एसपी कुंभ सुरजीत पंवार, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि, उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, महानिर्वाणी अखाड़े के महंत रविंद्र पुरी, महंत रघु मुनि, महंत दुर्गा दास, महंत अद्वैतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर कपिल मुनि,  महंत कमल दास, महंत दर्शन दास, महंत निरंजन दास, महंत प्रेमदास, महेंद्र जयेंद्र मुनि, महंत निर्मल दास, महंत ब्रह्म मुनि, महंत दुर्वेश दास, महंत बलराम दास, महंत मुरली दास, निर्मल पंचायती अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री, बाबा हठयोगी, भूपेंद्र कुमार शामिल हुए।

4 of 8
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पेशवाई में पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव ने श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए कहा कि लोग योग करके मजबूत हो गए हैं। इसलिए वह पेशवाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका मूल अखाड़ा योग परंपरा से जुड़ा है, परंतु अध्यात्म का अखाड़ा श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण ही है। 
विज्ञापन

5 of 8
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पेशवाई के दौरान भगवान बदरी और केदारनाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। तुलसी चौक पर पुलिस बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। यहां पुलिस बैंड ने तरह-तरह की धुन बजाकर पेशवाई का स्वागत किया। लयबद्ध तरीके से पुलिस बैंड के जवानों ने प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

6 of 8
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पंजाब से आई दो भंगड़ा पार्टियों ने पेशवाई में चार चांद लगा दिए। कलाकारों ने ढोल की थाप पर भंगड़ा कर सभी को झूमने पर मजबूर दिया। साथ ही बैंड की धुनों पर देशभक्ति के गीतों और भजनों की प्रस्तुति लगातार होती रही। 
विज्ञापन

7 of 8
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पेशवाई के दौरान लगातार क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा था। अखाड़े की तरफ से दस हजार मास्क भी श्रद्धालुओं को बांटे गए। कोठारी महंत दामोदर दास पूरी पेशवाई के दौरान श्रद्धालुओं और संतों से कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील करते रहे।  
विज्ञापन

8 of 8
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पेशवाई को शहर से कनखल जाने के दौरान हाईवे को वन-वे करना पड़ा। इसके चलते हाईवे पर लंबा जाम लगा गया। यातायात पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पेशवाई जब शंकराचार्य चौक पार कर शहर की तरफ से कनखल में प्रवेश कर रही थी तो पुलिस ने हाईवे को वन-वे कर दिया। इसके चलते देहरादून की तरफ जाने वाले यातायात को भी फ्लाईओवर के ऊपर से भेजा गया। ऐसे में फ्लाईओवर के वन-वे होते ही जाम लगना शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर पूरी तरह से जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें