फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार महाकुंभ 2021ः इन दो स्नानों पर होगा पूर्ण कुंभ महायोग, महाशिवरात्रि पर पड़ा था निर्योग शाही स्नान

Sat, 13 Mar 2021 06:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
धर्मनगरी में सदा ही अखाड़ों के तीन शाही स्नान होते हैं। जिस महायोग में सभी तेरह अखाड़े स्नान करते हैं, वह अकेला शाही स्नान 14 अप्रैल को ही पड़ेगा।

हरिद्वार महाकुंभ 2021ः देखिए कुंभ के 10 अद्भुत और अतुलनीय नजारे बस एक क्लिक में, तस्वीरें

हालांकि 27 अप्रैल को आखिरी शाही स्नान भी पूर्ण महायोग में पड़ेगा। लेकिन वह स्नान सिर्फ बैरागियों के अखाड़े करेंगे। पूर्ण योग में सभी अखाड़ों का अकेला स्नान बैसाखी से अगले दिन मेष संक्रांति के संक्रमण पर 14 अप्रैल को पड़ेगा।

हरिद्वार महाकुंभ 2021ः हठयोग तपस्या की यह राह नहीं आसान, इन बातों को जानकर रह जाएंगे हैरान

हरिद्वार कुंभ के लिए ग्रहों के राजा बृहस्पति का कुंभ राशि में जाना कुंभ महायोग को जन्म देता है। कुंभ के तीन शाही स्नान महाशिवरात्रि, मेष संक्रांति और वैशाख पूर्णिमा पर पड़ते हैं।

हरिद्वार कुंभ 2021: इस संन्यासी की उम्र 55 साल, लंबाई 18 इंच और वजन 18 किलो, देखने वालों की लगी भीड़, तस्वीरें

इस बीच यदि सोमवती अमावस्या पड़ जाए तो चौथा शाही स्नान पड़ेगा, जैसा इस बार हुआ है। शिवरात्रि पर गुरुवार को पड़े पहले शाही स्नान पर न तो बृहस्पति का प्रवेश कुंभ राशि में हुआ है और न सूर्य का मेष राशि में।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
फलस्वरूप महाशिवरात्रि का स्नान निर्योग शाही स्नान था। बृहस्पति का कुंभ राशि में प्रवेश पांच अप्रैल को हो जाएगा। जबकि सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
अत: 12 अप्रैल सोमवती अमावस्या के शाही स्नान के दिन केवल बृहस्पति का अर्द्धयोग बन पाएगा। वह स्नान अर्द्धयोग में संपन्न होगा। 13 अप्रैल को नव संवत्सर और बैसाखी स्नान होंगे।
 

4 of 7
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
तीसरे शाही स्नान पर सूर्य के मेषस्थ हो जाने पर कुंभ का पूर्ण महायोग बनेगा। रात तक चलते रहने वाला यह शाही स्नान सभी 13 अखाड़े महायोग में करेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
27 अप्रैल को केवल बैरागी अणियों का शाही स्नान तीन अखाड़े करेंगे। यह स्नान भी पूर्ण महायोग में पड़ेगा।
 
विज्ञापन

6 of 7
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
अखाड़े तो लौट जाएंगे, लेकिन सामान्य जनता के लिए पूर्ण महायोग 14 मई तक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
वहीं सूर्यनारायण के वृष राशि में प्रवेश करते ही 12 वर्ष बाद बना यह महायोग सम्पन्न हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें