हरिद्वार में मेलाधिकारी दीपक रावत एवं एसएसपी कुंभ जनमेजय खंडूरी ने सोमवार को नारसन बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया। मेलाधिकारी ने नारसन बॉर्डर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की नमामि बंसल ने बसों और निजी एवं अन्य वाहनों से आने वाले यात्रियों के पंजीकरण, आरटीपीसीआर रिपोर्ट, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि की जानकारी ली। बिना पंजीकरण और निगेटिव रिपोर्ट वाले श्रद्धालुओं को लौटाया गया।
मेलाधिकारी ने शौचालयों, पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। कहा कि जो श्रद्धालुओं को कुंभ नगरी में प्रवेश और ठहरने से संबंधित जानकारी दी जाए। बिना पंजीकरण और 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट के कुंभ मेला क्षेत्र में ठहरने की अनुमति नहीं है।
मेलाधिकारी ने कहा कि 72 घंटे पूर्व की निगेटिव रिपोर्ट वालों को ही प्रवेश करने दिया जाए। जिनके पास रिपोर्ट नहीं है उनकी जांच की जाए। जांच नहीं कराने वाले यात्रियों को बॉर्डर से वापस किया जाए।
Corona in Uttarakhand : हरिद्वार में छह दिन में संक्रमित 600 पार, नहीं संभले तो बढ़ेगी रफ्तार
मेलाधिकारी ने बाॅर्डर पर कई वाहनों एवं बसों की स्वयं जांच भी की। एक गाड़ी हरियाणा और एक गाड़ी उत्तर प्रदेश से हरिद्वार आ रही थी। यात्रियों ने वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कराया था और न ही आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया था।