फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए अब ली जा रही वायुसेना के हेलीकॉप्टर की सेवा, तस्वीरें

Mon, 05 Apr 2021 03:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जंगल की आग पर काबूू पाने के लिए अब उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके तहत सोमवार को एक हेलीकॉप्टर देहरादून पहुंच गया। 
विज्ञापन
1 of 6
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला
जंगल की आग पर काबूू पाने के लिए अब उत्तराखंड में वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके तहत सोमवार को एक हेलीकॉप्टर देहरादून पहुंच गया। जिसके बाद हेलीकॉप्टर ने टिहरी झील से पानी भरकर जंगलों की आग बुझाने के लिए उड़ान भरी। सोमवार को मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर भीमताल नहीं पहुंच सका। डीएफओ टीआर बीजूलाल ने बताया कि मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर हल्द्वानी से भीमताल नहीं आ पाया।

डीएफओ ने बताया कि मंगलवार की सुबह हेलीकॉप्टर भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों में लगी आग पर छोड़ेगा।  टिहरी झील से पानी भरकर हेलीकॉप्टर ने नरेंद्र नगर वन प्रभाग के अदवाडी और गजा के जंगलों में पानी डालकर आग बुझाई। रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने दो बार टिहरी झील से पानी भरा। टिहरी से हेलीकॉप्टर पौड़ी की ओर रवाना हो गया। दूसरा हेलीकॉप्टर हल्द्वानी में तैनात रहेगा और भीमताल झील से पानी लेगा। 2016 के बाद यह पहला मौका है जब प्रदेश में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन दो बजे के बाद मौसम खराब हो गया और हेलीकॉप्टर को वापस जाना पड़ा।

उत्तराखंड: आबादी क्षेत्र तक पहुंची जंगल की आग, दहशत में लोग, बुझाने में जुटे रहे वनकर्मी और ग्रामीण, तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में लगातार बढ़ रही जंगल की आग को देखते हुए अब वन विभाग के सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को हुई आपात बैठक में यह आदेश जारी किया। इस समय प्रदेश में 40 स्थानों पर जंगल धधक रहे हैं।

4 of 6
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला
एक अक्तूबर 2020 से चार अप्रैल 2021 तक प्रदेश में कुल मिलाकर 1360 हेक्टेयर जंगल को आग के कारण नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला
इससे करीब 39.46 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कुल 22 पशु घायल हुए हैं और सात पशुओं की मौत हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला
अब पिछले 24 घंटे में ही आग के करीब 45 मामले सामने आए जिससे 69 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें